How To Remove Dark Circle: आज के डिजिटल दौर में मोबाइल, लैपटॉप और स्क्रीन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। देर रात तक फोन चलाना, सोशल मीडिया स्क्रॉल करना और कम नींद लेना अब आम आदत बन गई है। ऐसे में लोगों को लगता है कि इस कारण आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं। पर क्या ये वाकई सच है ?
क्या सच में मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल डार्क सर्कल की वजह बनता है, या ये सिर्फ एक आम मिथक है? इस बारे में हम बात करेंगे। हम ये बात इसलिए भी कर रहे हैं, क्योंकि आंखों के नीचे काले घेरे न सिर्फ चेहरे की खूबसूरती कम करते हैं, बल्कि थकान और खराब लाइफस्टाइल का संकेत भी होते हैं।
कई लोग महंगे क्रीम और ट्रीटमेंट पर पैसा खर्च करते हैं, लेकिन असली कारण को नहीं समझते। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि फोन इस्तेमाल और डार्क सर्कल के बीच क्या संबंध है, इसकी सच्चाई क्या है और इन्हें कम करने के आसान घरेलू उपाय कौन-से हैं।