दिनभर धूप, धूल, स्क्रीन की रोशनी और प्रदूषण, हमारी त्वचा हर दिन चुपचाप सब सहती है। वहीं रात के समय त्वचा खुद को रिपेयर करने का काम करती है। यही वजह है कि रात में लगाया गया प्रोडक्ट या तो आपकी त्वचा को रिपेयर करता है या धीरे-धीरे डैमेज की ओर धकेल देता है। समस्या यह है कि ज्यादातर लोग रात में वही क्रीम या सीरम लगा लेते हैं, जो दिन के लिए बने होते हैं। नतीजा, पिंपल्स, रैशेज़, जलन और समय से पहले झुर्रियां।
दरअसल, रात में स्किन का व्यवहार दिन से बिल्कुल अलग होता है। इस समय त्वचा ज्यादा संवेदनशील होती है, रोमछिद्र खुले होते हैं और ब्लड सर्कुलेशन तेज़ रहता है। ऐसे में गलत प्रोडक्ट त्वचा के अंदर तक जाकर नुकसान करता है, जबकि सही चीज़ें स्किन को गहराई से पोषण देती हैं।
अब सवाल है कि रात में सोने से पहले त्वचा पर क्या लगाया जाए और क्या नहीं लगाया जाए? अगर आप चाहते हैं कि सुबह चेहरा थका हुआ नहीं, बल्कि फ्रेश और हेल्दी दिखे तो रात की स्किन केयर को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है।