फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Body Care Tips: पसीने की बदबू करती है परेशान तो ट्राई करें ये आसान घरेलू उपाय, रहेंगे दिनभर फ्रेश

Tue, 20 May 2025 12:29 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Body Care Tips: यदि आप भी गर्मी के मौसम में पसीने की बदबू से परेशान रहते हैं तो एक बार हमारे बताए घरेलू नुस्खों को आजमाकर देख लें। ये नुस्खे न सिर्फ पसीने की बदबू को दूर करेंगे, बल्कि इससे आप दिनभर फ्रेश रहेंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
पसीने की बदबू करती है परेशान तो ट्राई करें ये आसान घरेलू उपाय - फोटो : Adobe stock
Body Care Tips: गर्मी के मौसम में सेहत के साथ-साथ शरीर का ध्यान रखना भी काफी जरूरी हो जाता है। इसी वजह से लोग इस मौसम में  खान-पान में भी काफी बदलाव कर देते हैं। लेकिन बावजूद इसके कई परेशानियां हैं, जो पीछा नहीं छोड़तीं। इन्हीं परेशानियों मे ज्यादा पसीना आना शामिल है। ज्यादा पसीना आने की वजह से शरीर में से अजीब सी बदबू आने लगती है, जिस कारण बहुत से लोग शर्मिंदा भी होने लगते हैं।

पसीने की बदबू को आप सिर्फ परफ्यूम के इस्तेमाल से कंट्रोल नहीं कर सकते। इससे आपको और परेशानी हो सकती है। ऐसे में यदि आप भी पसीने की बदबू से परेशान हैं तो हमारे बताए गए घरेलू नुस्खों को आजमाकर देख लें। इन नुस्खों को ट्राई करके आप पसीने की बदबू से राहत पा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
नींबू आएगा काम - फोटो : Freepik
नींबू आएगा काम

यदि आपके अंडर आर्म्स से पसीने की बदबू काफी ज्यादा आ रही है तो नींबू आपके काम आ सकता है। इसके लिए नींबू को काटकर उसे अंडर आर्म्स में रगड़ें। नहाने से दस मिनट पहले इस नुस्खे को आजमाएं, और फिर नहा लें।
विज्ञापन

3 of 7
नींबू आएगा काम - फोटो : Freeepik.com
हो सकता है कि नींबू आपको सूट न करें, ऐसे में ध्यान रखें कि यदि इसके इस्तेमाल के बाद त्वचा पर जलन हो रही है, या फिर इरिटेशन हो रही है तो इसे तत्काल प्रभाव से धो लें। यदि ये आपको सूट कर रहा है तो नहाने से पहले हर रोज नींबू का इस्तेमाल करके पसीने की बदबू से राहत पाएं।  

 

4 of 7
एप्पल साइडर विनेगर - फोटो : iStock
एप्पल साइडर विनेगर 

सेब का सिरका खाने में तो काम आता ही है, पर क्या आप जानते हैं कि आप इसका इस्तेमाल पसीने की बदबू को दूर करने के लिए भी कर सकते हैं। ये शरीर के पीएच लेवल को संतुलित करने में मदद करता है और बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है।
विज्ञापन

5 of 7
एप्पल साइडर विनेगर - फोटो : instagram
इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो रुई की मदद से इसे अंडरआर्म्स पर लगाएं। इसका इस्तेमाल भी नहाने से ठीक 15 मिनट पहले करें। 15 मिनट बाद नहाकर इसे साफ कर लें। ये बैक्टीरिया को जड़ से खत्म करता है, जिस कारण बदबू कंट्रोल में रहती है। आप पैच टेस्ट के बाद हर रोज इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 7
फिटकरी और पुदीने की पत्तियां - फोटो : freepik
फिटकरी और पुदीने की पत्तियां

यदि आपके पास नहाने से पहले कुछ लगाने का ज्यादा समय नहीं बचता तो ये नुस्खा आपकी मदद करेगा। इस नुस्खे में आपको सबसे पहले नहाने के पानी में एक चम्मच फिटकरी का पाउडर मिलाना है। इसके बाद इसी पानी में पुदीने की पत्तियों को भी पीसकर नहाने के पानी में मिक्स कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फिटकरी और पुदीने की पत्तियां - फोटो : Adobe Stock
अब इस पानी से हर रोज नहाएं। इस पानी से नहाने से शरीर की बदबू दूर होती है। इसका इस्तेमाल भी आप हर रोज कर सकते हैं। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें