How To Stop Hair Fall Without Any Chemical: दिल्ली-नोएडा जैसे कई शहर हैं, जहां का पानी बेहद खारा होता है। ऐसे में हम सभी अपने-अपने घरों में आरओ लगवा लेते हैं, जिससे खारा पानी पीने के लायक हो जाता है। पर, क्या आप जानते हैं ये खारा पानी आपके बालों को भी डैमेज कर रहा है ? जी हां खारे पानी की वजह से बाल काफी तेजी से झड़ते हैं।
खारे पानी में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और अन्य मिनरल्स स्कैल्प पर जमा होकर रोमछिद्रों को बंद कर देते हैं। इससे बाल ड्राई, डल और कमजोर होकर झड़ने लगते हैं। अगर खारे पानी की वजह से आपके बाल झड़ रहे हैं, तो ये एक आम लेकिन गंभीर समस्या है।
लंबे समय तक बालों में खारा पानी का इस्तेमाल बालों की ग्रोथ तक को रोक सकता है, जिससे हेयर लाइन भी पतली होने लगती है। ऐसे में ये लेख आपके काम आएगा। हम आपको यहां बताएंगे कुछ ऐसी टिप्स के बारे में, जिसके बाद आप खारे पानी से भी अपने बाल धोएंगे तो हेयर फॉल नहीं होगा।