फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Important News: दिल्ली-NCR में रहते हैं तो इस खबर को अवश्य पढ़ें.... वरना होगा चेहरे का बुरा हाल!

Thu, 30 Oct 2025 12:55 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Protect Your Face From Pollution: दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं, तो ये खबर आपके काम की होने वाली है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि प्रदूषण के बावजूद चेहरे का ध्यान कैसे रखें। 
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली-NCR में रहते हैं तो इस खबर को अवश्य पढ़ें.... - फोटो : अमर उजाला
How To Protect Your Face From Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ता प्रदूषण न सिर्फ सांस और आंखों की सेहत के लिए खतरनाक है, बल्कि आपकी स्किन खासकर चेहरे के लिए भी बड़ा खतरा बन चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो हवा में मौजूद धूल, धुआं और जहरीले कण रोमछिद्रों को बंद कर देते हैं, जिससे स्किन डल, रूखी और एक्ने-प्रोन हो जाती है। ऐसे में जो लोग दिल्ली-एनसीआर या उसके आसपास रहते हैं, उनके लिए बड़ी दिक्कत खड़ी हो रही है।

डॉक्टरों की मानें तो लगातार प्रदूषित वातावरण में रहने से त्वचा की नमी कम हो जाती है और समय से पहले एजिंग के लक्षण दिखने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने चेहरे की नियमित और सही तरीके से देखभाल करें। तो अगर आप दिल्ली-एनसीआर जैसे प्रदूषित माहौल में रहते हैं, तो अपनी स्किन के लिए एक्स्ट्रा केयर बेहद जरूरी है।

इस लेख में जानिए कुछ आसान और असरदार टिप्स, जिनसे आप अपने चेहरे को प्रदूषण के दुष्प्रभाव से बचा सकते हैं और अपनी स्किन को नेचुरली ग्लोइंग रख सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
डबल क्लींजिंग है जरूरी - फोटो : Adobe stock
1. डबल क्लींजिंग है जरूरी

अगर आप दिल्ली एनसीआर या उसके आस-पास रहते हैं तो ये समझ लें कि आपको दिन में दो बार स्किन की क्लींजिंग करनी है। इसके लिए अपने स्किन टाइप के हिसाब से पहले फेसवॉश खरीद लें और उसकी मदद से दिन में दो बार चेहरे को साफ करें। 
 
विज्ञापन

3 of 6
सही सीरम का इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
2. सही सीरम का इस्तेमाल करें

प्रदूषण के माहौल में चेहरे पर सही सीरम का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। इसके लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह लेकर अपने लिए फेस सीरम खरीदें। अब इस सीरम को चेहरे पर अप्लाई करें। सीरम को हमेशा चेहरा साफ करके ही लगाएं। वरना इसका असर उल्टा भी हो सकता है। 

 

4 of 6
मॉइस्चराइजर है जरूरी - फोटो : Adobe stock
3.  मॉइस्चराइजर है जरूरी

ये बात आपको अच्छी तरह से समझनी होगी कि इस मौसम में आपको अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल अवश्य करना है। इसकी मदद से ही आपका चेहरा एकदम सही रहेगा। इसके लिए अपनी स्किन टाइप का ध्यान रखते हुए मॉइस्चराइजर खरीदें। ताकि आपकी स्किन में नमी की कमी न होने पाए।

 
विज्ञापन

5 of 6
फेस मास्क अप्लाई करें - फोटो : Adobe stock
4. फेस मास्क अप्लाई करें

स्किन की दिक्कतों को दूर करने के लिए और उसे प्रदूषण से बचाने के लिए चेहरे पर फेस मास्क अप्लाई करें। ये आपके चेहरे की न सिर्फ गहराई से सफाई करता है। बल्कि साथ ही में फेस मास्क की वजह से स्किन को पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे त्वचा खिली-खिली रहती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चेहरे को कवर करके बाहर निकलें - फोटो : Adobe stock
5. चेहरे को कवर करके बाहर निकलें

किसी भी दिक्कत को होने से पहले ही अगर रोकना चाहते हैं तो अपने चेहरे को हमेशा कवर करके बाहर निकलें। चेहरे को जितना कवर करके आप बाहर निकलेंगे, उतना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। कवर फेस पर धूल के कण नहीं पहुंच पाते, जिससे आपके चेहरे से कई दिक्कतें भी दूर रहती हैं। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें