How to Protect Nails from Fungal Infections: बारिश के मौसम में नाखूनों में फंगल इंफेक्शन काफी तेजी से फैलता है, ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स देंगे, ताकि आप अपने नाखूनों को फंगल इंफेक्शन से बचा सकें।
विज्ञापन
1 of 6
बरसात में नाखून क्यों होते हैं कमजोर? जानें इससे बचने के 5 घरेलू तरीके
- फोटो : Adobe stock
How to Protect Nails from Fungal Infections: बारिश के मौसम में अक्सर जब शरीर गीला रह जाता है, तो नमी की वजह से उसमें खुजली होने लगती है। कई बार तो ये दिक्कत इतनी बढ़ जाती है, कि त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ने लगते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि यही नमी आपके नाखूनों में फंगल इंफेक्शन का कारण भी बन सकती है।
जी हां, यदि नाखूनों का ध्यान सही से न रखा जाए तो आपके नाखून फंगल इंफेक्शन का शिकार होंगे और कमजोर होकर टूटने लगेंगे। इसी के चलते हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे नुस्खे, जो आपके नाखूनों को इस खतरनाक इंफेक्शन से बचाकर रखेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
नमी से रहें दूर
- फोटो : Adobe stock
नमी से रहें दूर
ये फंगल इंफेक्शन सबसे ज्यादा नमी की वजह से ही फैलता है। इसलिए इस मौसम में हर समय जूते पहनने से बचें। अगर आप जूते-मोजे ही पहनते हैं तो इन्हें पूरी तरह सुखाने के बाद ही इस्तेमाल करें। खासतौर पर अगर मोजे थोड़े से भी गीले हैं तो इसे तुरंत बदल लें, वरना ये गीले मोजे ही फंगल इंफेक्शन की वजह बन सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
सफाई का रखें ध्यान
- फोटो : Freepik
सफाई का रखें ध्यान
बारिश के मौसम में गंदा पानी आपके पैरों के साथ-साथ नाखूनों की सफाई का ध्यान रखें। क्योंकि अगर पैरों में गंदगी चिपक गई तो वो सबसे पहले नाखूनों को डैमेज करती है। इस कारण नाखून अपने आप ही कमजोर होकर टूटने लगते हैं, इसलिए इससे भी बचकर रहें।
4 of 6
खुले फुटवियर पहनें
- फोटो : instagram
खुले फुटवियर पहनें
बारिश के मौसम में जूते पहनने से बचें। इसकी जगह आप ऐसे फुटवियर पहनें, जो हवादार हो। हवादार फुटवियर आपके पैरों की नमी को सुखाने का काम करेंगे, जिस कारण पैरों के नाखून फंगल इंफेक्शन से बचे रहेंगे। प्लास्टिक या रबर के जूते लंबे समय तक न पहनें
विज्ञापन
5 of 6
एंटी फंगल पाउडर करें इस्तेमाल
एंटी फंगल पाउडर करें इस्तेमाल
बाजार में तमाम तरह से एंटी फंगल पाउडर आते हैं, जिनका इस्तेमाल पैरों के नाखूनों के फंगल इंफेक्शन को खत्म करने में किया जाता है। यदि आपको काफी पसीना आता है, तब तो बेझिझक इस पाउडर का इस्तेमाल करें। इसके अलावा अगर नाखूनों में खुजली, दर्द या रंग बदलने जैसे लक्षण हों तो एंटी-फंगल क्रीम का इस्तेमाल करें।
बारिश के मौसम में नेल एक्सटेंशन से दूर ही रहें। ये नेल एक्सटेंशन नमी को कैद करते हैं, जिससे असल नाखूनों के कमजोर होने का खतरा मंडराता रहता है। इसलिए कोशिश करें कि कम से कम इस मौसम में तो इससे बचकर रहें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।