How to Prepare a Face Pack Using Rose Petals: कौन नहीं चाहता कि उनका चेहरा हमेशा खिला-खिला रहे। इसके लिए लोग महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। पर, आज हम आपको यहां एक घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, ताकि आपका चेहरा भी खिल जाएगा।
दरअसल, गुलाब की पंखुड़ियां सदियों से सौंदर्य और त्वचा की देखभाल में उपयोग की जाती रही हैं। इनमें प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन C, और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो आपकी त्वचा को न केवल हाइड्रेट करते हैं बल्कि उसे चमकदार और जवान बनाए रखते हैं। इसी के चलते हम आपको यहां गुलाब की पंखुड़ियों से फेसपैक बनाना बताएंगे, ताकि आप भी घर बैठे ग्लोइंग स्किन पा सकें।
विज्ञापन
2 of 6
फेस पैक बनाने की सामग्री
- फोटो : freepik
फेस पैक बनाने की सामग्री
10 से 12 ताज़ी गुलाब की पंखुड़ियां
1 बड़ा चम्मच ताज़ा दही
1 बड़ा चम्मच बेसन
1 बड़ा चम्मच गुलाब जल
विज्ञापन
3 of 6
फेस पैक बनाने की विधि
- फोटो : Adobe stock
फेस पैक बनाने की विधि
इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि उनमें कोई गंदगी न रहे। इसके बाद पंखुड़ियों को मिक्सर या ग्राइंडर में पीसकर पेस्ट बना लें। अगर पंखुड़ियां सूखी हों तो थोड़ा गुलाब जल डालकर पेस्ट तैयार करें। इसके बाद इस गुलाब पेस्ट में दही, बेसन और गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि एक स्मूथ पेस्ट तैयार हो जाए।
4 of 6
फेस पैक बनाने की विधि
- फोटो : Adobe stock
ऐसे करें अप्लाई
अब बारी आती है फेस पैक को चेहरे पर लगाने की तो उसके लिए इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर बराबर लगाएं। खासकर उन जगहों पर जहां टैनिंग या डलनेस ज्यादा हो। फेस पैक अप्लाई करने के बाद इसे लगभग 15 से 20 मिनट तक इसे सूखने दें, फिर गुनगुने पानी से हल्के हाथों से धो लें। धोने के बाद आप अपनी पसंद का मॉइस्चराइजर लगा सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
ये हैं फायदे
- फोटो : Adobe stock
ये हैं फायदे
गुलाब की पंखुड़ियों और दही की खासियत से त्वचा में तुरंत चमक आती है।
ये पैक सूरज की वजह से हुई टैनिंग और डलनेस को कम करता है।
गुलाब के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की सूजन और लालिमा कम करने में मदद करते हैं।
बेसन और दही मिलकर त्वचा को एक्सफोलिएट करते हैं और उसे सॉफ्ट व स्मूथ बनाते हैं।
गुलाब जल और दही त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करते हैं।
अब बारी आती है फेस पैक को सही से अप्लाई करने की तो उसके लिए इस फेस पैक को हफ्ते में 2 से 3 बार लगाएं ताकि बेहतरीन परिणाम मिल सकें। ध्यान रखें कि यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो पहले थोड़ा पैक कलाई पर टेस्ट कर लें, ताकि एलर्जी की संभावना न रहे। फेस पैक लगाने के बाद चेहरे को ज्यादा मत रगड़ें, हल्के हाथों से धोना सबसे बेहतर है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।