Skin Care: आजकल के समय जिस हिसाब से प्रदूषण बढ़ रहा है, उसी तरह से त्वचा संबंधी परेशानी भी काफी तेजी से बढ़ रही हैं। चाहे पिपंल्स की समस्या हो या फिर बेहद कम उम्र में एक्ने की परेशानी, इससे हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। खूबसूरत और ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए हर कोई कई तरीके अपनाता है। बहुत से लोग तो पार्लर जाकर सही तरीके से स्किन केयर ट्रीटमेंट कराते हैं, तो कई लोग घरेलू नुस्खे अपनाते हैं।
गुलाब जल एक ऐसा प्रोडक्ट है जो कई तरह की स्किन की परेशानियों को दूर करता है। आपको इससे बने प्रोडक्ट आसानी से बाजार में मिल जाते हैं, पर बहुत से लोगों को ये सूट नहीं करते हैं। क्या आप जानते हैं कि आप गुलाब जल की मदद से घर पर ही कई स्किन केयर प्रोडक्ट बना सकते हैं। आज के लेख में हम आपको इसी बारे में बताएंगे कि आप किस तरह से घर पर स्किन केयर प्रोडक्ट बना सकते हैं।