How To Make Moisturizer: सर्दियों में ठंडी हवाओं के कारण त्वचा अपनी नमी को देती है और रूखापन बढ़ जाता है। मुलायम और ग्लोइंग त्वचा के लिए भरपूर पानी पीएं और खुद को हाइड्रेट रखें। सर्दियों में रोजाना मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए जिससे त्वचा रूखेपन से बच सके। मॉइश्चराइजर से त्वचा मुलायम और सॉफ्ट बनी रहती है। बढ़ती उम्र के लक्षणों का कम पता चलता है। साथ ही मुंहासे से राहत मिलती है और सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाव होता है।
बाजार में कई तरह के मॉइश्चराइजर उपलब्ध है हालांकि आप आसानी से घर पर नेचुरल तरीके से मॉइश्चराइजर बना सकते हैं । ये आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद होने के साथ ही सस्ता भी हो सकता है। अगर आप भी प्राकृतिक तौर से तैयार केमिकल रहित मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो घर पर इन दो-तीन सामग्रियों की मदद से आसानी से मॉइश्चराइजर तैयार कर सकते हैं।