How To Make Lip Balm: सर्दियां आते ही न सिर्फ त्वचा रूखी होने लगती है, बल्कि उसके साथ-साथ होंठ भी फटने लगते हैं। होंठों के फटने की वजह से चेहरा काफी अजीब दिखता है। कई बार तो ये समस्या इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि होंठों से खून तक आने लगता है। ऐसे में होंठों पर सही समय से ही लिप बाम का इस्तेमाल करना जरूरी हो जाता है।
वैसे तो बाजार में आजकल होंठों के हिसाब से लिप बाम मिल जाता है, लेकिन बहुत से लोगों को बाजार मिलने लिप बाम सूट नहीं करते हैं। ऐसे में आज यहां हम आपको घर पर ही लिप बाम बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। घर पर बना लिप बाम केमिकल रहित होता है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से आपके होंठों को किसी तरह का खतरा नहीं रहेगा। सर्दियों में ये लिप बाम आपके होंठों को मुलायम बनाकर रखेगा।