फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Homemade Kajal: दादी मां के नुस्खे से घर में बनाएं काजल, आंखों के इंफेक्शन से भी बचा लेगा

Mon, 28 Nov 2022 06:33 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
kajal - फोटो : istock
दादी-नानी के समय में बाजार से काजल नहीं खरीदते थे। बल्कि वो तो घर में ही अच्छा काजल तैयार कर लेती थीं। जिसे लगाने से ना केवल खूबसूरती में चार चांद लगते थे बल्कि ये काजल आंखों में होने वाली छोटी-मोटी तकलीफों से भी छुटकारा दिलाता था। अगर आप भी महंगे ब्रांड के काजल खरीदने के बाद भी नहीं लगा पातीं। क्योंकि इससे आंखों में संक्रमण का खतरा हो जाता है। तो घर में तैयार इस काजल को लगाएं। दादी मां के नुस्खे के पिटारे में से निकला काजल बनाने का ये तरीका बहुत आसान भी है। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें घर में ही काजल।
विज्ञापन

2 of 4
kajal - फोटो : istock
मार्केट से खरीदे केमिकल वाले काजल से आंखों में जलन जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में आप घर में ही काजल तैयार कर सकती है। कई घरों में आज भी नवजात शिशुओं के लिए घर में काजल तैयार किया जाता है। जिसे घी और बादाम के आयुर्वेदिक नुस्खे से बनाया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 4
kajal
घर में काजल बनाने का तरीका
घर में काजल बनाने का ये तरीका सदियों पुराना है। जिसे दादी-नानी के समय से हम लोग जानते हैं। काजल बनाने के लिए घी की बाती जलाई जाती है और फिर किसी तांबे या मिट्टी की प्लेट पर इस दीए की कालिख को इकट्ठा किया जाता है। इसे बनाने के लिए दीया जलाकर दीए के अगल-बगल दो ऊंचे बर्तन रखकर दीए के ऊपर तांबे की प्लेट को रखना है। जिससे कि दिए की कालिख तांबे की प्लेट पर जम जाए। 
विज्ञापन

4 of 4
kajal - फोटो : Social Media
इस कालिख को ठंडा होने के बाद किसी कंटेनर में निकाल कर रख लें। अब इसमे बादाम के तेल की कुछ बूंदे डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। आप काजल को घर में तैयार देसी घी मिलाकर भी बना सकती हैं। बादाम के तेल से तैयार काजल पलकों को भी घना और काला बनाता है। साथ ही विटामिन ई से भरपूर बादाम के तेल में बना काजल आंखो की सेहत के लिए अच्छा होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें