Home Remedy For Dry Hands: अभी अक्तूबर महीने के आखिरी दिन चल रहे हैं, जिस वजह से हल्की ठंडक का एहसास भी होने लगा है। अगर इस मौसम में आपके हाथ भी रूखे हो रहे हैं तो ये लेख आपके काम का है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Home Remedy For Dry Hands:सर्दियों का मौसम आते ही हाथों की त्वचा रूखी और खुरदरी हो जाती है। ऐसे में लोग बॉडी लोशन और हैंड क्रीम का इस्तेमाल भी करने लगते हैं। कई बार बाजार की महंगी क्रीम और लोशन भी हाथों की नमी को बनाए रखने में पूरी तरह सफल नहीं हो पाती। ऐसे में घरेलू नुस्खे अपनाना सबसे आसान और कारगर उपाय साबित होता है।
घरेलू उपायों में प्राकृतिक तेल, हर्ब्स और फलों के मिश्रण से हाथों को मुलायम और नर्म बनाया जा सकता है। रोजाना थोड़े समय में इन उपायों को अपनाकर आप न सिर्फ हाथों की रूखापन दूर कर सकते हैं, बल्कि उन्हें जवान और चमकदार भी रख सकते हैं। अगर आपके हाथों की त्वचा भी रूखापन दिखा रही है, तो ये आसान घरेलू नुस्खे आपके काम आएंगे और किसी क्रीम की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
पहला नुस्खा
- फोटो : Adobe stock
पहला नुस्खा
बात करें पहले नुस्खे की तो आप सिर्फ नारियल के तेल के इस्तेमाल से अपने हाथों का रूखापन दूर कर सकते हैं। इसके लिए हर रोज रात को सोने से पहले हाथों पर नारियल तेल लगाकर हल्की मालिश करें। नारियल का तेल बेहद कम दामों में बाजार में आसानी से मिल भी जाता है।
विज्ञापन
3 of 6
दूसरा नुस्खा
- फोटो : Freepik.com
दूसरा नुस्खा
अगर आपके घर में एलोवेरा का पौधा लगा है, तो उसमें से फ्रेश एलोवेरा जेल निकालकर हर दिन अपने हाथों पर लगाएं। इसे 15–20 मिनट रखकर आप अपने हाथों को धो सकते हैं। अगर ताजा एलोवेरा जेल नहीं है, और बाजार वाले जेल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप इसे लगाकर रात में सो भी सकते हैं।
4 of 6
तीसरा नुस्खा
- फोटो : Adobe stock
तीसरा नुस्खा
हाथों को मुलायम करने में ग्लिसरीन और गुलाब जल आपकी मदद करेंगे। इसके लिए बराबर मात्रा में ग्लिसरीन और गुलाबजल को मिक्स कर के एक डिब्बी में भर लें। अब अपने हाथों को नर्म बनाने के लिए ग्लिसरीन में गुलाब जल मिलाकर हल्की मालिश करें। आप दिन में दो बार इस नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
चौथा नुस्खा
- फोटो : Freepik.com
चौथा नुस्खा
अगर हाथों पर डेड स्किन जमने लगी है तो हफ्ते में एक बार हाथों पर स्क्रब कर लें। इसके लिए 1 छोटा चम्मच शुगर और 1 चम्मच ऑलिव ऑयल की जरूरत पड़ेगी। इन दोनों चीजों से स्क्रब बनाकर हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें। ये स्क्रब आपके काफी काम आएगा।
अगर आप नहीं चाहते कि आपके हाथों पर किसी तरह की कोई दिक्कत हो तो अपने हाथों को धोने के बाद मॉइस्चराइज अवश्य करें। साबुन के बाद हमेशा हाथों पर प्राकृतिक तेल या मॉइस्चराइजर लगाएं, ताकि हाथों का रूखापन बढ़ने न पाए। इन नुस्खों से हाथों की त्वचा रूखी नहीं रहेगी और आपको महंगी क्रीम की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।