फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Carrot Face Mask: एक गाजर के इस्तेमाल से चांद सा चमकाएं चेहरा, उपयोग का सही तरीका जान लें

Thu, 30 Jan 2025 04:00 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप कम पैसे खर्च करके चेहरा चमकाना चाहते हैं तो स्किन केयर में गाजर का इस्तेमाल करें। यहां हम आपको आसान विधि से गाजर से फेस मास्क बनाना बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
गाजर - फोटो : Freepik.com
Carrot Face Mask: सर्दियों के मौसम में बाजार में बेहद कम दाम में गाजर मिलती है। ऐसे में लगभग सभी के घरों में गाजर भरी रहती है। इसका इस्तेमाल सब्जी बनाने के लेकर सलाद बनाने तक में होता है। पर, क्या आप जानते हैं कि गाजर के इस्तेमाल से चेहरे को भी चमकाया जा सकता है।

यदि आप इस बारे में नहीं जानते हैं तो यहां हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। हम यहां आपको गाजर से बनने वाले फेस मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप आसान विधि से कम पैसे खर्च करके अपने चेहरे को चमका सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
गाजर और शहद फेस मास्क (ड्राई स्किन के लिए) - फोटो : Adobe stock
 गाजर और शहद फेस मास्क (ड्राई स्किन के लिए)

इस मास्क को बनाने के लिए आपको 2 चम्मच गाजर का पेस्ट, 1 चम्मच शहद  और 1 चम्मच दूध की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए गाजर को उबालकर मैश करें और उसमें शहद और दूध मिलाएं। इसे चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। गुनगुने पानी से धो लें। ये फेस मास्क ड्राई स्किन को हाइड्रेट करता है और चेहरे पर नैचुरल चमक लाता है।  
विज्ञापन

3 of 6
गाजर और बेसन फेस मास्क (ऑयली स्किन के लिए) - फोटो : Adobe stock
गाजर और बेसन फेस मास्क (ऑयली स्किन के लिए)

इस मास्क को तैयार करने के लिए 2 चम्मच गाजर का रस, 1 चम्मच बेसन और 1/2 चम्मच नींबू के रस की जरूरत पड़ेगी। इसे तैयार करने के लिए सारी चीजों को मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखने दें। हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें। ये मास्क ऑयल कंट्रोल करता है और स्किन को डीप क्लीन करता है।  

4 of 6
गाजर और दही फेस मास्क (ग्लोइंग स्किन के लिए) - फोटो : इंस्टाग्राम
 गाजर और दही फेस मास्क (ग्लोइंग स्किन के लिए)

यदि आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं तो गाजर और दही का मास्क तैयार करें। इसके लिए 2 चम्मच गाजर का पेस्ट, 1 चम्मच दही और 1 चुटकी हल्दी की जरूरत पड़ेगी। मास्क को तैयार करने के लिए गाजर, दही और हल्दी को मिलाकर स्मूथ पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक रखें। ठंडे पानी से धो लें। यह फेस मास्क ग्लो बढ़ाने और डार्क स्पॉट्स हटाने में मदद करता है।  
विज्ञापन

5 of 6
गाजर फेस मास्क के फायदे - फोटो : संवाद
गाजर फेस मास्क के फायदे

गाजर फेस मास्क इस्तेमाल करने के लिए स्किन को डीप क्लीन करता है। ये ऑयली और ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद रहता है। इसकी मदद से आप पिंपल्स और दाग-धब्बे कम कर सकते हैं। ये त्वचा को नेचुरल ब्राइटनिंग बनाता है और ग्लो देता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गाजर फेस मास्क के फायदे - फोटो : Freepik.com
इन बातों का रखें ध्यान

यदि आप गाजर का मास्क तैयार करना चाहते हैं तो इसके फेस मास्क हफ्ते में 2-3 बार लगाएं। लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करें। मास्क लगाने के बाद मॉइश्चराइज़र जरूर लगाएं। धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं, ताकि स्किन सुरक्षित रहे।  

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें