फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडे से मिल सकती है बालों को नई जान, इस तरह से करें इस्तेमाल

Sat, 02 May 2020 09:50 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixa
बालों की चमक खो गई है या फिर वो रूखे और बेजान हो गए हैं। इन सब समस्याओं का एक सॉल्यूशन है अंडा। जी हां! अंडे से बालों को एक नई जान मिल सकती है। अगर इसका इस्तेमाल सही तरीके से किया गया। अंडे से बालों की लगभग हर तरह की समस्या को दूर किया जा सकता है। दरअसल अंडे में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं जो बालों के लिए अमृत के समान हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जिस तरह से मजबूत शरीर के लिए प्रोटीन जरूरी है उसी तरह से स्वस्थ और मजबूत बालों के लिए भी प्रोटीन बहुत जरूरी है। अंडे प्रोटीन का एक अहम स्त्रोत है। बालों में कैरोटीन नाम का पदार्थ होता है जो एक तरह का प्रोटीन है। अंडे के माध्यम से बालों को ये पदार्थ आसानी से मिल सकता है।


 
विज्ञापन

3 of 5
अंडे के सफेद भाग को बालों में लगाने से बाल स्वस्थ और मजबूत बनते हैं। 

 

4 of 5
- फोटो : social media
बालों में होने वाली ड्राईनेस और रूखेपन के लिए बायोटीन का कम होना जिम्मेदार होता है। जो कि अंडे की जर्दी में होता है। इसको लगाने से बालों का सूखापन खत्म होता है और बाल टूटने-झड़ने से बचते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : insatgram
अगर धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से बालों की रौनक और रंगत खत्म हो गई है तो अंडा इसमें भी मदद करता है। अंडे को बालों में लगाने से बाल नेचुरल शाइन करने लगते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें