फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंधा नमक में छिपा है खूबसूरती का राज, इस तरह से करें इस्तेमाल तो मिलेगा बेदाग निखार

Fri, 01 May 2020 09:40 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Social Media
व्रत में खाया जाने वाला सेंधा नमक सेहत के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद होता है। ये बात तो बहुत सारे लोग जानते होंगे लेकिन इसके साथ ही इस नमक से बेदाग निखार भी पाया जा सकता है। नेचुरल तरीके से पाया जाने वाला ये नमक त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नही है। चलिए जानें कैसे करें नमक का इस्तेमाल जिससे बिना दाग-धब्बों वाली त्वचा आसानी से मिल जाए। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अगर किसी की त्वचा में धूप से टैनिंग हो गई है तो सेंधा नमक इसमें काफी असर करता है। सेंधा नमक को शहद के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर थोड़ी देर सूखने के लिए छोड़ दें। कुछ देर के बाद चेहरे को पानी से धो लें, कुछ ही दिनों में चेहरे पर फर्क साफ नजर आने लगेगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
रूखी त्वचा से अगर आप परेशान हैं तो सेंधा नमक इसमे वरदान का काम करेगा। बादाम के तेल में सेंधा नमक मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा की खोई हुई नमी वापस लौट आती है।


 

4 of 5
गंदगी से चेहरे पर होने वाले ब्लैकहेड्स को दूर करने में भी सेंधा नमक काफी असरदार होता है। इसके लिए नींबू की कुछ बूंदों को सेंधा नमक में मिलाकर लगाने से त्वचा के बंद पोर्स खुल जाएंगे और ब्लैकहेड्स की परेशानी दूर हो जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
बालों को सिल्की और स्मूद बनाने में भी सेंधा नमक मदद करता है। बालों की नमी और चिपचिपाहट को हटाकर उसमें चमक लाने के लिए सेंधा नमक को शैंपू में मिलाकर लगाएं, फिर ठंडे पानी से इसे धो लें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें