फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: बढ़ने लगे हैं ब्लैकहेड्स तो इन नुस्खों से करें इन्हें गायब, चमक उठेगा चेहरा

Tue, 15 Apr 2025 09:52 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप भी गर्मी की वजह से बढ़ते ब्लैकहेड्स से परेशान हैं तो एक बार हमारे बताए गए नुस्खों को आजमा कर देख लें। 
विज्ञापन
1 of 7
बढ़ने लगे हैं ब्लैकहेड्स तो इन नुस्खों से करें इन्हें गायब - फोटो : Adobe stock
Skin Care Tips: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही चेहरे को कई परेशानियां घेर लेती हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह होती है चेहरे पर लगातार पसीना आना। इन परेशानियों में सबसे ज्यादा दिक्कत देते हैं चेहरे के ब्लैकहेड्स। ये तब होते हैं जब स्किन पोर्स में तेल, डेड स्किन और गंदगी भर जाती है। जिसके बाद हवा के संपर्क में आकर त्वचा पर काले धब्बे बन जाते हैं। ये ज्यादातर नाक, ठुड्डी और माथे पर देखने को मिलती है।

वैसे तो ब्लैकहेड्स हटाने के लिए बाजार में स्ट्रिप्स मिलती हैं, लेकिन आप चाहें तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर भी इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। यहां हम आपको इन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
स्टीम ले सकते हैं - फोटो : Instagram
स्टीम ले सकते हैं

यदि आप नियमित रूप से चेहरे पर स्टीम लेंगी तो इससे आपके चेहरे पर आए ब्लैकहेड्स साफ हो जाएंगे। इसके इस्तेमाल से लिए सीधे भाप लें।
विज्ञापन

3 of 7
स्टीम ले सकते हैं - फोटो : Adobe stock
यदि आप सीधे भाप नहीं ले पाते हैं तो सबसे पहले गर्म पानी में तौलिया भिगोकर निचोड़ लें। अब इसे अपने चेहरे पर कुछ देर के लिए रखें। तौलिये का इस्तेमाल करने से पहले इसे सही से निचोड़ अवश्य दें, वरना गर्म पानी से चेहरा चल सकता है। इस विधि को आप हफ्ते में दो बार फॉलो कर सकते हैं। 

4 of 7
ये स्क्रब आएगा काम - फोटो : Adobe stock
ये स्क्रब आएगा काम

यदि आप स्क्रब की मदद से अपने चेहरे के ब्लैकहेड्स हटाना चाहते हैं तो यहां हम आपको एक घरेलू स्क्रब के बारे में बताएंगे। इसके लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 2 चम्मच पानी मिक्स करें और इसे ब्लैकह्ड्स के प्रभावित त्वचा पर लगाएं। अब इसे 15 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें।
विज्ञापन

5 of 7
ये स्क्रब आएगा काम - फोटो : Adobe stock
ध्यान रखें कि मसाज हल्के हाथ से ही करें, वरना आपको परेशानी हो सकती है। 15 मिनट मसाज के बाद चेहरे को धो लें। इस स्क्रब का इस्तेमाल पैच टेस्ट के बाद ही करें क्योंकि बेकिंग सोडा हर किसी को सूट नहीं करता। 
विज्ञापन

6 of 7
ये मास्क चमकाएगा चेहरा - फोटो : Adobe stock
ये मास्क चमकाएगा चेहरा

यदि आप मास्क के इस्तेमाल से ब्लैकहेड्स को हटाना चाहते हैं तो सबसे पहले एक कटोरी में 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिक्स करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ये मास्क चमकाएगा चेहरा - फोटो : Adobe stock
अब इसे सही से मिलाकर ब्लैकहेड्स से प्रभावित त्वचा पर लगाएं। कुछ देर के बाद अपने चेहरे को सादे पानी से धो लें। इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार करें और इसका असर देखें। इस मास्क से चेहरे पर आए ब्लैकहेड्स गायब हो जाएंगे।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें