फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Black Neck: गर्दन और कोहनी का कालापन होगा दादी मां के इन नुस्खों से दूर

Fri, 07 Oct 2022 01:53 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
dark neck
बहुत से लोगों के चेहरे और गर्दन की रंगत में काफी अंतर दिखता है। ये अंतर गर्दन को अनदेखा करने की वजह से होता है। शरीर के कुछ हिस्सों पर अगर सही तरीके से सफाई ना की जाए तो गंदगी जमना शुरू हो जाती है। जिसकी वजह से कालापन नजर आने लगता है। यहीं कालापन गर्दन, कोहनी पर होता है। धूप, धूल-मिट्टी शरीर पर गंदगी के रूप में जम जाती है। जिसे साफ करना केवल स्क्रब से मुमकिन नहीं होता। ऐसे में कुछ खास तरीकों से इस तरह के कालेपन को हटाया जाना चाहिए। पुराने जमाने दादी-नानी के पास त्वचा की समस्याओं के कई घरेलू नुस्खे रहते हैं। गर्दन और कोहनी के कालेपन को दूर करने के लिए भी इन नुस्खों को आजमाया जा सकता है। तो चलिए जानें क्या हैं वो नुस्खे।
विज्ञापन

2 of 5
dark neck
अगर कोहनी और गर्दन का कालापन देखने में भद्दा दिख रहा है। तो ये तरीके आजमाएं।
विज्ञापन

3 of 5
बेसन
बेसन का पैक
गर्दन और कोहनी पर धूल-मिट्टी और गंदगी जम गई है तो बेसन का पैक काफी असर दिखाता है। इस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी मिला लें। इस पाउडर को कच्चे दूध के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को गर्दन और कोहनी पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। जब ये पेस्ट सूख जाए तो कच्चे दूध के साथ मिलाकर हल्के हाथों से इसे रगड़ें। रोजाना नहाने के पहले इस पेस्ट को लगाने से कुछ ही दिनों में कालापान कम होने लगेगा। 

4 of 5
आलू - फोटो : Istock
आलू करेगा मदद
गर्दन और कोहनी पर अगर काले दाग से पड़ गए हैं। तो इनके लिए आलू का रस बेहद असरदार होगा। आलू को कद्दूकस करके रस निकाल लें। अब इस रस में चावल का आटा मिलाकर पेस्ट बनाएं। साथ में थोड़ा सा गुलाब जल भी मिला दें। अच्छी तरह मिलाकर इस पेस्ट को गर्दन और कोहनी पर लगाकर छोड़ दें। जब ये सूख जाए तो गुलाबजल को लेकर हल्के हाथों से रगड़ें और छुड़ाएं। रोजाना आलू के रस को लगाने से कुछ ही दिनों में गर्दन के कालेपन से छुटकारा मिल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेकिंग सोडा - फोटो : iStock
बेकिंग सोडा
अगर गर्दन पर कालापन जमा है नहीं छूट रहा है तो बेकिंग सोडा को पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को गर्दन और कोहनी पर लगाकर छोड़ दें। करीब आधे घंटे बाद हल्के हाथों से मसाज कर पानी से धो दें। सप्ताह में दो से तीन बार इस पेस्ट को लगाने से कुछ ही दिनों में गर्दन, कोहनी का कालापन खत्म हो जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें