फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nail Care Tips: पैरों के नाखून हो गए हैं काले तो इन्हें साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीके

Tue, 23 Apr 2024 02:41 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके पैरों के नाखून काले हो गए हैं, तो आप उन्हें कुछ चीजों का इस्तेमाल करके घर पर ही साफ कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Nail care
Nail Care: भले ही लोग कितना भी अच्छे से तैयार हो जाएं, लेकिन अगर उनके पैर अच्छे नहीं दिख रहे, तो उनका पूरा लुक खराब हो सकता है। दरअसल, अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने चेहरे के साथ-साथ हाथों का भी काफी ध्यान रखते हैं। इसके लिए मेनीक्योर भी कराते हैं, ताकि हाथ और हाथों के नाखून खूबसूरत दिखें लेकिन पैरों का ध्यान किसी को नहीं रहता। यही वजह है कि पैरों में गंदगी जमने लगती है। जब ये गंदगी ज्यादा जम जाती है तो पैरों के नाखून काले पड़ने लगते हैं।

ऐसे में जब आप कहीं तैयार होने के बाद हील्स पहनते हैं तो आपके नाखून आपके पैरों की खूबसूरती बिगाड़ देते हैं, जिसकी वजह से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। आप चाहें तो पार्लर जाकर पेडिक्योर करा सकते हैं, नहीं तो घर पर ही कुछ चीजों का इस्तेमाल करके नाखूनों की गंदगी को साफ कर सकते हैं। आज के लेख में हम आपको घर पर ही नाखून साफ करने के तरीके बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बेकिंग सोडा

इसमें पाए जाने वाले तत्व आपके पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। नाखूनों को सफेद करने के लिए आपको बस बेकिंग सोडे को गर्म पानी में मिलाकर इसका पेस्ट नाखूनों पर लगाना है। लगाने के कुछ देर बाद इसे अच्छे से धो लें। कुछ दिन में आपको इसका असर दिखने लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
टूथपेस्ट

दांतों की सफाई के साथ-साथ टूथपेस्ट पैरों के नाखूनों की सफाई का काम भी करता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप सीधा पेस्ट को अपने नाखूनों पर लगाएं और कुछ समय बाद इसे धो दें। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
संतरे का रस

संतरा खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। ये शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा करता है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस संतरे के रस में अंडे के सफेद भाग को मिलाकर नाखूनों पर लगाना है। ये नाखूनों को साफ करने के साथ-साथ उन्हें मजबूती देता है।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बेसन और नींबू

नाखूनों को साफ करने के लिए नींबू के रस में थोड़ा सा बेसन मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने नाखूनों पर लगाएं। 
विज्ञापन

6 of 7
olive oil
जैतून का तेल

इस तेल की मदद से आप नाखूनों पर जमा मैल हटा सकते हैं। ये नाखूनों को मुलायम बनाने के साथ इनमें जमे बैक्टिरिया को खत्म करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नाखून - फोटो : getty images
इस बात का रखें ध्यान

अगर आप नाखूनों को हमेशा साफ रखना चाहते हैं तो हमेशा नाखूनों को साफ करने की कोशिश करें। आपके नाखून हमेशा ट्रिम और क्लीन होने चाहिए, ताकि इनमें गंदगी जमा ना होने पाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें