How To Get Glowing Skin In Just 10 Rupees: अगर आपकी जेब में स्किन केयर के लिए सिर्फ दस रुपये हैं, तो इस लेख को लास्ट तक पढ़ें। ये लेख चेहरा दमकाने में आपके काम आएगा।
विज्ञापन
1 of 6
10 रुपये से कम में पाएं नेचुरल ग्लो, ये आसान नुस्खे आएंगे आपके काम
- फोटो : Adobe stock
How To Get Glowing Skin In Just 10 Rupees: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लो करे और चेहरा हमेशा फ्रेश दिखे, लेकिन हर बार महंगे प्रोडक्ट्स या ब्यूटी पार्लर जाना हर किसी के लिए संभव नहीं होता। अगर आप भी सोचते हैं कि दमकती त्वचा पाने के लिए हजारों खर्च करने पड़ते हैं, तो ये लेख आपकी सोच बदल देगा।
हां हम आपको बताएंगे ऐसे घरेलू और बेहद आसान नुस्खे, जिनकी मदद से आप सिर्फ 10 रुपये या उससे भी कम में नेचुरल ग्लो पा सकते हैं। ये सभी उपाय आपकी रसोई में मौजूद चीजों से तैयार किए जा सकते हैं और स्किन को बिना किसी साइड इफेक्ट्स के हेल्दी और ब्राइट बनाते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
आलू का रस
- फोटो : Adobe stock
आलू का रस
आलू काफी सस्ता आता है और स्किन केयर के लिए आपको केवल एक आलू की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए सबसे पहले आलू को कसकर उसका रस निकालें और कॉटन से चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे तक इसे ऐसे ही लगने दें और फिर असर देखें। आलू का रस हफ्ते में भर में न सिर्फ स्किन ब्राइट करेगा बल्कि डार्क स्पॉट्स भी हटाने का काम करेगा।
विज्ञापन
3 of 6
दही और शहद
- फोटो : freepik
दही और शहद
इन दोनों चीजों की जितनी मात्रा का इस्तेमाल आप एक बार में करेंगे, वो दस रुपये से कम लागत में ही आ जाएगी। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में 1 चम्मच ताजा दही और आधा चम्मच शहद मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। ये पैक स्किन को मॉइस्चराइज करता है और नेचुरल ब्राइटनेस लाता है।
4 of 6
एलोवेरा जेल
- फोटो : Adobe stock
एलोवेरा जेल
इस नुस्खे को ट्राई करने के लिए तो आपको दस रुपये भी खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए पौधे में से सीधा एलोवेरा जेल निकालें और इसे अपनी स्किन पर अप्लाई करें। आप इसे रातभर ऐसे ही लगा रहने दे सकते हैं। इसकी मदद से चेहरे के दाग-धब्बे हटेंगे और स्किन सॉफ्ट बनी रहेगी। इस कारण स्किन धीरे-धीरे ग्लो भी करने लगती है।
विज्ञापन
5 of 6
टमाटर और नींबू
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
टमाटर और नींबू
इन दोनों चीजों की लागत भी दस रुपये से कम ही रहेगी। इसके लिए टमाटर को बीच में से काटकर उसपर नींबू निचोड़ दें। अब इसे हल्के साथ से अपने चेहरे पर रगड़ें। 10 मिनट बाद धो लें। इसकी मदद से इंस्टेंट फ्रेशनेस और ऑयल कंट्रोल के साथ ग्लोइंग स्किन मिलेगी। इसका इस्तेमाल पैच टेस्ट के बाद ही करें।
बेसन और हल्दी दोनों ही आपको आपकी रसोई में बेहद आसानी से मिल जाते हैं। तो इनके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले 1 चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और कुछ बूंदें गुलाब जल डी डालकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को बनाकर चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें। ये टैन हटाएगा। इसके साथ-साथ ये पैक स्किन को टाइट करे और इंस्टेंट ग्लो देगा।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।