How To Get Beautiful Lips Without Fillers: खूबसूरत और नर्म होंठ हर किसी की चाहत होती है लेकिन कई बार सूखे, फटे और बेरंग होंठ हमारी खूबसूरती को कम कर देते हैं। खासतौर पर अब जब सर्दी के दिन शुरू हो रहे हैं, तो इन दिक्कतों से हर दूसरा व्यक्ति परेशान रहता है।
हालांकि बाजार में कई महंगे फिलर्स और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, लेकिन ये हमेशा से सुरक्षित या सस्ता विकल्प नहीं होते। ऐसे में नेचुरल तरीके अपनाना सबसे अच्छा विकल्प होता है।
आप कुछ आसान घरेलू उपायों से अपने होंठों को खूबसूरत, गुलाबी और नरम बना सकते हैं, बिना किसी फिलर्स या केमिकल की जरूरत के। रोजाना सही देखभाल से आपके होंठ खुद-ब-खुद स्वस्थ और आकर्षक दिखने लगेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
नियमित एक्सफोलिएशन है जरूरी
- फोटो : Freepik.com
नियमित एक्सफोलिएशन है जरूरी
अगर अपने होंठों को खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो नियमित रूप से होंठों को एक्सफोलिएट करें। इसके लिए शहद और चीनी से बने पेस्ट से हफ्ते में 2-3 बार होंठों को स्क्रब करें। चीनी का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि एकदम महीन पिसी हुई होनी चाहिए. अगर ये थोड़ी भी मोटी हुई तो इससे आपके होंठ डैमेज हो सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
रोजाना करें मसाज
- फोटो : Adobe stock
रोजाना करें मसाज
अपने होंठों को कभी भी ऐसे नहीं रहने दें। अब जब कुछ ही दिन में सर्दी का मौसम शुरू हो जाएगा तो हर रोज रात में सोते समय अपने होंठों पर नारियल के तेल से मसाज करें। इससे आपके होंठ हाइड्रेट रहेंगे। जब होंठ हाइड्रेट होंंगे तो ये रूखे नहीं लगेंगे।
4 of 6
एलोवेरा जेल लगाएं
- फोटो : Adobe stock
एलोवेरा जेल लगाएं
होंठों को हाइड्रेट रखेंगे तो इससे इनमें सॉफ्टनेस बनी रहेगी। इसके लिए आप एलोवेराा जेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा होंठों की रंगत निखारने में मदद करता है। अगर ये फ्रेश होगा, तो आपके होंठों को ज्यादा फायदा पहुंचाएगा
विज्ञापन
5 of 6
सनस्क्रीन लगाएं
- फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन लगाएं
चेहरे, हाथ और पैर के लिए तो सनस्क्रीन हर कोई खरीद लेता है, लेकिन होंठों के लिए भी सनस्क्रीन खरीद सकती हैं। बाहर निकलते समय होंठों पर भी सनस्क्रीन लगाएं ताकि सूरज की हानिकारक किरणें नुकसान न करें।
अपने होंठों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए किसी अच्छे ब्रांड का लिप बाम इस्तेमाल करना शुरू कर दें। बाजार में होंठों की हर समस्या को दूर करने के लिए लिप बाम आते हैं, जो आपके होंठों को भी कमाल का खूबसूरत बना देंगे।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।