फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: समय से पहले नहीं दिखना बूढ़ा तो आज से ही शुरू कर दें ये काम, दिखने लगेगा असर

Tue, 31 May 2022 06:02 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
face
चेहरे पर असमय दिखने वाली झुर्रियों और त्वचा के ढीलेपन के लिए बहुत सारे उपाय बताए जाते हैं। महंगे पार्लर वाले ट्रीटमेंट से लेकर घर के नुस्खे भी आजमाने के लिए बताया जाता है। लेकिन इन सबका असर चेहरे पर बहुत कम होता है या फिर बहुत देर में होता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि चेहरे पर दिखने वाली असमय झुर्रियों का कारण शरीर में विटामिन सी की कमी होती है। खिली-खिली और जवान त्वचा हर किसी की चाहत होती है। लेकिन फिर भी समय से पहले दिखने वाला बुढ़ापा त्वचा की सारी रौनक छीन लेता है। ऐसे में कई तरह के उपाय अपनाए जाते हैं। त्वचा को खिला और जवान रखने में एंटीऑक्सीडेंट काफी अहम भूमिका निभाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट विटामिन सी में भी मिलते हैं। जो त्वचा के कसाव के लिए बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन

2 of 4
vitamin c - फोटो : iStock
वैसे विटामिन सी की कमी विटामि सी से भरपूर फलों को खाकर पूरी की जा सकती हैं। लेकिन इसके साथ ही विटामि सी से भरपूर सप्लीमेंट्स को सीधे त्वचा में लगाने से ज्यादा असर होता है।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
क्या हैं विटामिन सी के फायदे
त्वचा के लिए विटामिन सी किसी वरदान से कम नही है। इसकी कमी से ही त्वचा में कसापन खत्म होने लगता है और त्वचा ढीली पड़ जाती है। एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की रंगत को सुधारने का काम करते हैं। साथ ही विटामिन सी त्वचा को हाइड्रेट करते हैं और जल्दी बुढ़ापे के लक्षण को भी खत्म करने का काम करते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
face - फोटो : social media
विटामिन सी के सप्लीमेंट्स खाने के साथ ही इसका सीधा उपयोग त्वचा पर और ज्यादा असर दिखाता है। अगर आप धूप में ज्यादा से ज्यादा निकलती हैं तो विटामिन सी का उपयोग करें। क्योंकि ये धूप से डैमेज होने वाली स्किन को भी बचाता है। विटामिन सी जरूरी एंटीऑक्सीडेंट को रिस्टोर करता है। जिससे त्वचा की रंगत और कसापन बना रहता है। विटामिन सी का सप्लीमेंट्स अगर चेहरे पर लगा रही हैं तो बाजार में कई सारे सीरम मिल जाएंगे। इन्हें दिन में कम से कम दो बार लगाना चाहिए। अगर इसे सुबह लगा रही हैं तो घर से निकलने से पहले सनब्लॉक लगाना ना भूलें। वहीं रात को सोने से पहले भी विटामिन सी के सीरम को चेहरे पर लगाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें