How To Find Perfect Moisturizer For Winter: अगर आप सर्दी के मौसम के लिए मॉइश्चराइजर खरीदने जा रहे हैं, तो उसमें पाए जाने वाले तत्वों पर एक नजर अवश्य डालें।
विज्ञापन
1 of 6
मॉइश्चराइजर में नहीं हैं ये 5 तत्व तो उसे तुरंत फेंक दें
- फोटो : अमर उजाला
How To Find Perfect Moisturizer For Winter: सर्दियों के मौसम में ठंडी हवाएं और कम नमी त्वचा को रूखी, बेजान और फटी हुई बना देती हैं। ऐसे में सही मॉइश्चराइजर आपकी स्किन के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। जो मॉइस्चराइजर आपकी त्वचा का कवच बन सकता है, वही आपकी एक लापरवाही से आपकी स्किन को पूरी तरह से डैमेज भी कर सकता है।
जी हां, स्किन टाइप के साथ-साथ मौसम के अनुकूल भी मॉइश्चराइजर अलग-अलग ही आते हैं। दरअसल, बाजार में मिलने वाले कई प्रोडक्ट्स में ऐसे केमिकल्स होते हैं जो त्वचा को अस्थायी रूप से मुलायम तो बनाते हैं, लेकिन लंबे समय में उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए सर्दियों के लिए मॉइश्चराइजर खरीदते समय उसमें मौजूद तत्वों पर खास ध्यान देना जरूरी है।
कुछ तत्व ऐसे होते हैं जो त्वचा की गहराई तक नमी पहुंचाकर उसे लंबे समय तक मुलायम बनाए रखते हैं तो आप भी सर्दी के मौसम में मॉइश्चराइजर खरीदते समय उसमें पाए जाने वाले तत्वों की जांच तो अवश्य ही करें। ताकि बदलते मौसम में भी आप दिखें सबसे खूबसूरत......
विज्ञापन
2 of 6
ग्लिसरीन
- फोटो : Adobe stock
ग्लिसरीन
ग्लिसरीन एक नेचुरल ह्यूमेक्टेंट है जो त्वचा की गहराई तक नमी को खींचकर उसे लॉक करता है। खासतौर पर ये ड्राई स्किन को मुलायम और हाइड्रेटेड बनाए रखता है। खासकर ठंडे मौसम में जब त्वचा जल्दी सूख जाती है, तब ये काफी काम आता है। ग्लिसरीन वाले मॉइश्चराइजर को रात के समय इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
3 of 6
हयालूरोनिक एसिड
- फोटो : Adobe stock
हयालूरोनिक एसिड
सुनने में लग रहा है कि न जानें ये कैसा तत्व हो, लेकिन आसान भाषा में समझें तो ये त्वचा में नमी बनाए रखने वाला मुख्य तत्व है। ये स्किन को डीप हाइड्रेशन देता है और उसे स्मूद, टाइट और हेल्दी बनाता है। यदि आपकी त्वचा पर कम उम्र में एजिंग के साइन दिख रहे हैं तो ये एजिंग साइन को भी कम करने में मदद करता है।
4 of 6
शिया बटर
- फोटो : Adobe stock
शिया बटर
रूखी त्वचा वाले लोग हमेशा ऐसे मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें, जिसमे शिया बटर पाया जाता है। शिया बटर में नेचुरल ऑयल्स और फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो ठंडी हवाओं से त्वचा की सुरक्षा करते हैं। ये स्किन को मुलायम, पोषित और नमी से भरपूर बनाए रखता है। जब भीषण ठंड पड़ेगी, तब ये काम आएगा।
विज्ञापन
5 of 6
सेरामाइड्स
- फोटो : Adobe stock
सेरामाइड्स
अगर आपके मॉइश्चराइजर में सेरामाइड्स है तो ये सर्दी के मौसम में त्वचा की बाहरी परत को मजबूत बनाते हैं ताकि नमी बाहर न निकले। ये स्किन बैरियर को हेल्दी रखकर ड्राईनेस और इरिटेशन से बचाते हैं। आम भाषा में समझें तो ये स्किन पर कवच की तरह काम करता है।
एलोवेरा में हाइड्रेटिंग और सुकून देने वाले गुण होते हैं, जो त्वचा को नेचुरल चमक और एंटीऑक्सीडेंट सुरक्षा प्रदान करता है। इससे बनने वाली क्रीम आपकी स्किन को काफी सॉफ्ट बनाती है। खासबात ये है कि एलोवेरा से युक्त मॉइश्चराइजर बाकियों के मुकाबले सस्ता आता है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।