फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: सिर्फ 5 घरेलू उपायों से बालों को बनाएं चमकदार और मुलायम, वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के

Wed, 12 Nov 2025 09:57 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 Natural Remedies To Keep Hair Shiny: अगर आपके बाल भी काफी रफ हो रहे हैं तो उन्हें सिल्की और शाइनी बनाने के लिए कुछ नुस्खे आजमाकर देख लें। इससे आपके बालों को राहत अवश्य मिलेगी। 
विज्ञापन
1 of 6
बिना किसी केमिकल से ऐसे लौटाएं अपने बालों की चमक - फोटो : Adobe stock
 Natural Remedies To Keep Hair Shiny: हर कोई चाहता है कि उसके बाल नेचुरली मुलायम और चमकदार दिखें लेकिन आजकल प्रदूषण, केमिकल वाले शैंपू और गलत डाइट के कारण बालों की चमक खो जाती है। इसके अलावा बार-बार केमिकल ट्रीटमेंट्स से बाल और भी बेजान हो जाते हैं। ऐसे में बालों का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। 

तो अगर आप भी अपने बालों में फिर से नेचुरल शाइन लाना चाहते हैं तो आपको घरेलू और नेचुरल उपाय अपनाने चाहिए। कई घरेलू चीजें ऐसी होती हैं, जो आपके बालों में नई जान डाल सकती हैं। ये चीजं न सिर्फ बालों को पोषण देती हैं बल्कि जड़ों को मजबूत बनाकर बाल झड़ने की समस्या को भी कम करती हैं। हमारी बताई चीजों के इस्तेमाल के आप बिना किसी साइड इफेक्ट के आप दोबारा पा सकते हैं बालों की वही पुरानी चमक और मुलायमपन।
 
विज्ञापन

2 of 6
पहला तरीका

पहला तरीका

बालों को मुलायम बनाने में ये तरीका आपके बेहद काम का है। इस तरीके में आपको नारियल तेल हफ्ते में दो बार हल्का गर्म करके बालों की जड़ों में मसाज करनी है। ये बालों को गहराई से पोषण देता है और टूटने से बचाता है। इसके इस्तेमाल के समय ध्यान रखें कि आप इसे दो से तीन घंटों तक ही लगाएं। वरना बालों में गंदगी चिपक जाएगी।

 

विज्ञापन

3 of 6
दूसरा तरीका - फोटो : instagram

दूसरा तरीका

इस मौसम में आंवला काफी सस्ते मिलने लगते हैं। ऐसे में आप इसका रस निकालकर उसका इस्तेमाल भी बालों में कर सकते हैं। आप चाहें तो बाजार में मिलने वाले आंवला पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। दरअसल, आंवला रस या पाउडर बालों में लगाने से नेचुरल शाइन आती है। इसमें मौजूद विटामिन सी बालों को मजबूत और चमकदार बनाता है।
 

4 of 6
तीसरा तरीका - फोटो : Freepik.com

तीसरा तरीका

अगर घर में एलोवेरा का पौधा लगा है तो आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि एलोवेरा जेल स्कैल्प पर लगाने से नमी और चमक दोनों बढ़ती हैं। ये रूसी और सूखेपन की समस्या को भी कम करता है। ये बालों की स्कैल्प से लेकर छोर तक पर अप्लाई किया जाता है। 
 

विज्ञापन

5 of 6
चौथा तरीका - फोटो : Freepik.com

चौथा तरीका

आपकी रसोई में रखा मेथी दाना आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद है। ऐसा माना जाता है कि मेथी दाना पेस्ट बालों को प्रोटीन और मजबूती देता है। इसे रातभर भिगोकर सुबह पीस लें और बालों में लगाएं, आधे घंटे बाद धो लें। इससे भी आपको राहत मिलेगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पाचवां तरीका - फोटो : Adobe stock

पाचवां तरीका

आखिरी तरीके में आपको हेयर मास्क का इस्तेमाल करना बताया जा रहा है। इसके लिए दही और शहद डीप कंडीशनिंग मास्क के रूप में इस्तेमाल करें। ये बालों को मुलायम बनाता है और प्राकृतिक चमक लौटाता है। नियमित उपयोग से बाल रेशमी, घने और स्वस्थ दिखने लगते हैं।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें