जब भी आप कोई फेस वॉश खरीदें, तो उसमें कुछ खास इंग्रीडिएंट्स का होना जरूरी है, ताकि आपकी त्वचा को सही देखभाल मिल सके। यहां हम आपको इन्हीं तत्वों की जानकारी देने जा रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Perfect Face Wash: एक समय था जब चेहरा साफ करने के लिए भी लोग साबुन ही इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब समय बदल गया है। अब चेहरा धोने के लिए लोग फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा माना जाता है कि चेहरे के लिए फेस वॉश ही ज्यादा अच्छा रहता है, क्योंकि ये बाहर की गंदगी से बचा रहता है। इसे सीधा हाथ में लेकर आप चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
बाजार में अब हर स्किन टाइप के हिसाब से फेस वॉश मिलता है, जिसे आप आसानी से खरीद सकते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि फेस वॉश खरीदते समय स्किन टाइप के साथ-साथ कुछ तत्वों के बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए। यहां हम कुछ ऐसे ही तत्वों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको फेस वॉश में होना जरूरी होता है, तभी आपका चेहरा ये चमका पाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
सैलिसिलिक एसिड
- फोटो : Adobe stock
सैलिसिलिक एसिड
यदि आपकी त्वचा ऑयली और एक्ने-प्रोन है तो आपको अपनी त्वचा के लिए ऐसे ही फेस वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए, जिसमें सैलिसिलिक एसिड मौजूद हो।
सैलिसिलिक एसिड वाले फेस वॉश त्वचा के अंदर गहराई तक जाकर पोर्स को साफ करते हैं, जिससे चेहरे पर होने वाले मुंहासों में कमी आती है।
विज्ञापन
3 of 7
हयालुरोनिक एसिड
- फोटो : Adobe stock
हयालुरोनिक एसिड
यदि आपकी त्वचा ड्राई है तो आपको ऐसे फेस वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए, जिसमें हयालुरोनिक एसिड पाया जाता हो।
ये त्वचा की नमी को बरकरार रखते हुए उसे हमेशा हाइड्रेट रखता है।
4 of 7
ग्लाइकोलिक एसिड
- फोटो : Adobe stock
ग्लाइकोलिक एसिड
यदि आपको लगता है कि आपकी त्वचा पर डेड स्किन काफी ज्यादा हो गई है तो ऐसे फेश वॉश का इस्तेमाल करें जिसमें ग्लाइकोलिक एसिड पाया जाता हो।
ये स्किन की ऊपरी सतह से डेड सेल्स हटाकर उसे फ्रेश और चमकदार बनाता है।
विज्ञापन
5 of 7
चारकोल
- फोटो : Adobe stock
चारकोल
यदि आप डीप क्लीनिंग चाहते हैं तो ऐसे फेस वॉश का इस्तेमाल करें, जिसमें चारकोल पाया जाता हो।
ऐसे फेस वॉश के इस्तेमाल से चेहरे का टॉक्सिन और एक्स्ट्रा ऑयल निकालता है, जिससे स्किन डीप क्लीन होती है।
ये फेश वॉश त्वचा पर होने वाले ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स को भी कंट्रोल में मदद करता है।
विज्ञापन
6 of 7
नीम के तत्व
- फोटो : Adobe stock
नीम के तत्व
यदि आप अपनी त्वचा को हर तरह के इंफेक्शन से बचाकर रखना चाहते हैं तो ऐसा फेश वॉश खरीदें, जिसमें नीम के तत्व हों।
नीम वाले फेश वॉश में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो एक्ने और इंफेक्शन से बचाते हैं।
ऐसा फेस वॉश सेंसिटिव और एक्ने-प्रोन स्किन के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
यदि आप ऐसे फेश वॉश की तलाश में हैं जिसके इस्तेमाल से त्वचा का हाइड्रेशन बना रहे तो ऐसे फेश वॉश को खरीदें जिसमें एलोवरा पाया जाता है।
एलोवेरा त्वचा को ठंडक पहुंचाता है, जलन कम करता है और नमी बनाए रखता है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।