फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: 90% लोग गलत तरीके से धोते हैं अपना चेहरा, ग्लोइंग स्किन चाहिए ये स्टेप्स करें फॉलो

Sat, 28 Jun 2025 09:41 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Face Your Face Step by Step Guide: अगर आप सही तरीके से अपने चेहरे को साफ करेंगे तो स्किन संबंधी कई परेशानियों को दूर हो जाएंगी। 
विज्ञापन
1 of 7
: 90% लोग गलत तरीके से धोते हैं अपना चेहरा, ग्लोइंग स्किन चाहिए ये स्टेप्स करें फॉलो - फोटो : Adobe stock
How to Face Your Face Step by Step Guide: चेहरा धोने का भी सही तरीका होता है.......सुनने में भी ये बात आपको भले ही अजीब लगे लेकिन ये सच है। अगर आप सही तरह से चेहरा नहीं धोएंगे तो इसकी वजह से आपकी स्किन डैमेज तो होगी ही, और आपके चेहरे की रंगत भी धीरे-धीरे खो जाएगी। यदि आप ऐसा कुछ नहीं चाहते, तो चेहरे को सही तरह से धोएं।

दरअसल, चेहरा धोना एक रोज़मर्रा की साधारण आदत लग सकती है, लेकिन अगर इसे सही तरीके से न किया जाए तो त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। तो आइए देर न करते हुए आपको चेहरा धोने का सही तरीका बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
पहला स्टेप - फोटो : फ्रीपिक
पहला स्टेप

अगर आप सही तरीके से अपना चेहरा धोना चाहते हैं तो सबसे पहले तो अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ करें। कभी भी गंदे हाथों से चेहरा न धोएं। अगर आप गंदे हाथों से अपना चेहरा साफ करेंगे तो इससे चेहरे पर और भी ज्यादा गंदगी चिपक जाएगी, जो त्वचा के लिए हानिकारक है।
 
विज्ञापन

3 of 7
दूसरा स्टेप - फोटो : Adobe stock
दूसरा स्टेप

अब बारी आती है, चेहरे को हल्का गीला करने की। चेहरे पर कुछ भी अप्लाई करने से पहले अपने चेहरे को पानी से हल्का गीला करें। ये पानी न तो ज्यादा गर्म होना चाहिए, और न ही ज्यादा ठंडा। जो नॉर्मल पानी होता है, वो त्वचा के रोम छिद्रों को खोलने का काम करता है, जिससे चेहरे की जीप क्लींजिंग होती है।

 

4 of 7
तीसरा स्टेप - फोटो : Adobe stock
तीसरा स्टेप

अब बारी आती है चेहरे के लिए सही फेसवॉश चुनने की, तो पहले ये समझ लें कि ये फेसवॉश आपकी स्किन टाइप के हिसाब से होना चाहिए। ये फेसवॉश माइल्ड और केमिकल-फ्री होना चाहिए, क्योकि केमिकल वाला फेसवॉश भी आपकी स्किन को डैमेज कर सकता है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
चौथा स्टेप - फोटो : Adobe stock
चौथा स्टेप

सही फेसवॉश चुनने के बाद गीले चेहरे पर उंगलियों की मदद से चेहरे पर फेसवॉश अप्लाई करें। अब उंगलियों से गोल-गोल हल्के दबाव के साथ फेस वॉश को चेहरे पर लगाएं। इसे खासकर टी-ज़ोन यानी कि माथा, नाक, ठुड्डी पर अप्लाई करें, क्योंकि यहां सबसे ज्यादा गंदगी जमा होती है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
पांचवां स्टेप - फोटो : Adobe stock
पांचवां स्टेप

अब बारी आती है चेहरे को पानी से धोने की। तो एक मिनट तक चेहरे की मसाज करने के बाद अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धो सकें। जिससे रोमछिद्र बंद हो जाएं। चेहरा धोने के बाद अपने चेहरे को सॉफ्ट तौलिये से पोंछ लें। ध्यान रखें चेहरे को रगड़ना नहीं है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
छठा स्टेप - फोटो : Adobe stock
छठा स्टेप

अब सबसे आखिर में अपने चेहरे पर पहले तो टोनर अप्लाई करें। इसके बाद स्किन टाइप के हिसाब से ही मॉइश्चराइजर चेहरे पर लगाएं। ताकि आपकी स्किन को सही पोषण मिल सके। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें