How To Do Skin Care After Age Of 30: एक समय आता है, जब बढ़ती उम्र के लक्षण त्वचा पर दिखाई देने लगते हैं। खासतौर ये दिक्कतें 40 की उम्र के बाद दिखती हैं। जैसे कि फाइन लाइन्स, डलनेस, पिगमेंटेशन, ड्राइनेस और स्किन की कसावट कम होना, ये सब उम्र बढ़ने के सामान्य संकेत हैं, लेकिन अक्सर लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, नींद की कमी और गलत स्किन केयर से ये समस्याएं जल्दी दिखने लगती हैं।
आज के समय में तो 30 की उम्र के बाद ही त्वचा पर ये दिक्कतें दिखने लगती हैं। अच्छी बात ये है कि कुछ सिंपल और असरदार स्किन केयर टिप्स अपनाकर उम्र बढ़ने के इन शुरुआती लक्षणों को काफी हद तक रोका जा सकता है।
इस उम्र में त्वचा को सिर्फ मॉइस्चर नहीं, बल्कि सही पोषण, सूर्य से सुरक्षा और अंदरूनी हाइड्रेशन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। इसलिए अपनी स्किन केयर रूटीन में कुछ छोटे लेकिन महत्वपूर्ण बदलाव करके आप त्वचा को लंबे समय तक हेल्दी और यंग बनाए रख सकते हैं। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे।