फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्लर जाने का समय नहीं, तो रहें बेफिक्र घर पर रखी इन चीजों से करें फेशियल

Sat, 21 Dec 2019 09:18 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कई बार हमें किसी पार्टी या किसी के घर अचानक से जाना पड़ जाता है। ऐसे में हमारे पास इतना समय नहीं होता कि पार्लर की बुकिंग करें और वहां पर जाकर चेहरे को चमकाए। साथ ही इतना समय भी नहीं होता कि फेशियल का लंबा प्रोसेस पूरा करें। जिसमें क्लींजर, स्क्रब, मसाज, पैक, टोनर शामिल होते हैं। इसलिए घर पर रखी इन चीजों के फटाफट इस्तेमाल से भी चेहरे पर पार्लर जैसा ग्लो आएगा।

 
विज्ञापन

2 of 5
सबसे पहले चेहरे को अच्छे से क्लींजर की मदद से साफ कर लें। इसके बाद एक चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाकर छोड़ दें। फिर गीले तैलिये से चेहरे को पोंछ कर साफ कर लें।

 
विज्ञापन

3 of 5
अब अपने चेहरे पर स्क्रब लगायें। अगर आपके पास रेडीमेड स्क्रब नहीं है तो आप इसे घर पर बना सकती है। इसके लिए आप 1 चम्मच नमक और 1 चम्मच शक्कर को फेस क्रीम में मिला लें, बस आपका स्क्रब तैयार है। स्क्रब को अपने फेस और गर्दन दोनों जगह हाथों को गोल घुमाते हुए नीचे से उपर की और ले जाएं। अब अपने चेहरे को ऊपर करें और गर्दन के हिस्से में नीचे से ऊपर मसाज करें। अब गीले तौलिये से चेहरे को साफ करें।

 

4 of 5
अब मसाज क्रीम लेकर चेहरे पर सर्कुलर मोशन में उंगलियों को चलाएं। पांच से आठ मिनट तक केवल मसाज करें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सबसे आखिरी में फेस पैक लगाएं। घर पर बना हुया या फिर बाजार से खरीद कर लाए हुए पैक का आप इस्तेमाल कर सकते हैं। जब पैक सूख जाए तो इसे गुलाब जल से भिगोकर पोंछ लें। चेहरे को धोने के बाद मॉइश्चराइजर लगाएं। इन आसान तरीकों से आप घर बैठे दमकता चेहरा पा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें