फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चश्मे के दागों को हटा देंगे ये घरेलू नुस्खे, चेहरे पर आएगी नई रंगत

Fri, 20 Dec 2019 08:30 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आंखों पर चढ़े चश्मे की वजह से कई बार नाक और आंख के आसपास चश्मे के निशान बन जाते हैं। जो देखने पर बेहद खराब लगते हैं। अगर किसी को रोज चश्मा लगाना पड़ता है तो इन धब्बों को दूर करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खें हैं जिनका इस्तेमाल करके न केवल दाग को दूर किया जा सकता है बल्कि इससे चेहरे पर भी नई रंगत लौट आएगी।

 
विज्ञापन

2 of 6
एलोवेरा की ताजी पत्तियों से जेल को निकालकर आंखों के आसपास और पूरे चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बों से छुटकारा मिल जाता है।


 
विज्ञापन

3 of 6
संतरे के छिलके को सुखाकर पीस लें। इसके बाद इस पाउडर में कच्चा दूध मिला कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को निशान वाले हिस्से पर लगा कर 15-20 मिनट बाद धो लें। चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाकर दमकता चेहरा पाने का ये अचूक नुस्खा है।

 

4 of 6
शहद में ओट्स और दूध को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को आंखों के नीचे काले घेरे वाली जगह और दाग वाली जगह पर लगाकर सूखने दें। सूख जाएं तो पानी से धो लें। 

 
विज्ञापन

5 of 6
आलू को कद्दूकस करके भी आंखों के आसपास दाग-धब्बों को दूर किया जा सकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चश्मे के निशान हल्के हैं तो गुलाबजल को रूई की मदद से आंखों के आसपास रख लें। गुलाबजल एक नेचुरल टोनर है और इससे निशान भी दूर होंगे और आंखों के आसपास की रंगत भी निखरेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें