फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चश्मे के पीछे छिप गईं हैं आंखें तो इस तरह से करें मेकअप, फिर से निखर आएगी खूबसूरती

Wed, 11 Mar 2020 09:43 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
fashion - फोटो : insatgram
जब हमें चश्मा लग जाता है, तो कई बार हमारा मन इस बात से दुखी हो उठता है कि अब अपनी सुंदर आंखों को हमें चश्मे के पीछे छुपाना पड़ेगा। हताश न हों। विश्वप्रसिद्ध मेकअप गुरु बॉबी ब्राउन कहती हैं कि चश्मा आपके चेहरे पर अटेंशन बढ़ाता है। हां, आपकी आंखें जरूर चश्मे के पीछे गुम हो सकती हैं, इसलिए सही ढंग से मेकअप करें, ताकि आप पहले से भी ज्यादा खूबसूरत दिखें। आखिर चश्मा आपके पूरे लुक का साथी है। आइए सीखें कैसा हो चश्मे के साथ मेकअप।

 
विज्ञापन

2 of 6
eye shadow
आई शेडो का कमाल
लोरियल पेरिस की मेकअप टीम की सुनें तो फ्रेमवाले चश्मे के नीचे लगाने वाले आई-शेडो जितने हल्के कलर के हों, उतना बेहतर है। आंखों के ऊपर न्यूट्रल, पीच या फिर लाइट शेड के शेडो अप्लाई करें, क्योंकि डार्क शेडो से आपकी आंखें थकी और अंदर धंसी हुई लगेंगी। अगर आपका चश्मा बिना फ्रेम का है, तो आप डार्क शेडो भी लगा सकती हैं। आई-लिड के बीचो-बीच शिमरी शेड लगाएं और साइड में हाइलाइटर लगाएं, ताकि ब्रो-बोन का उभार नजर आए।
 
विज्ञापन

3 of 6
eye liner - फोटो : insatgram
ऐसे लगाएं आई लाइनर
इसका एक सीधा-सा फॉर्मूला है- जितना मोटा फ्रेम उतना थिक आई-लाइनर। मेकअप इंडस्ट्री के एक सीनियर आर्टिस्ट मुंबई के जितेंद्र कदम विंग्ड लाइनर लगाने की सलाह देते हैं और हां, काले रंग के लाइनर की जगह नेवी, बरगंडी, या फिर ब्रोंज लाइनर लगाने से आंखें बेहतर दिखेंगी। लोअर वाटरलाइन पर वाइट या बेज कलर का लाइनर लगाने से आंखें बड़ी लगती हैं, खासकर तब जब आपका पास की नजर का चश्मा हो।

 

4 of 6
dark circle
डार्क आई-सर्कल के लिए
कोस्मोपॉलिटन फैशन पत्रिका से जुड़ी मेकअप आर्टिस्ट सारा बताती हैं कि चश्मे के बावजूद अंडर आई सर्कल को कंसीलर से कवर करना बेहद जरूरी है। डार्क आई-सर्कल को छुपाने के लिए अच्छे ब्रांड के ब्राइट आई कंसीलर (जैसे येलो कलर का) को लगाकर पाउडर से सेट करें।

 
विज्ञापन

5 of 6
make up
चश्मे के नीचे के मार्क छुपाएं
चश्मा पहनने से नोज-पैड के दोनों ओर गहरे निशान पड़ जाते हैं। इन्हें ब्यूटी बाम, बीबी क्रीम या फाउंडेशन से छुपा सकती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
make up
पूरे फेस पर भी दें ध्यान
कहीं ऐसा न हो जाए कि आपका सारा ध्यान केवल आंखों पर ही सिमट कर रह जाए। अपने बाकी चेहरे पर भी पूरा ध्यान दें। फाउंडेशन को डॉट-डॉट करके पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसके बाद आप एसपीएफ युक्त कॉम्पैक्ट से मेकअप सेट कर लें। इससे आपका मेकअप चश्मे के फ्रेम पर टच होने के कारण खराब नहीं होगा। पचास से ऊपर चेहरों का मेकअप कर चुकी प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट विधि तलाइजा कहती हैं कि थिक फ्रेम के चश्मे के साथ हल्की लिपस्टिक लगाने से चेहरा समतल लगता है। चश्मा पहनने का मतलब यह बिल्कुल नहीं कि आपको मेकअप से तौबा करनी पड़े। बस, अपने मेकअप रूटीन को थोड़ा बदलें और चश्मे के साथ पूरे चेहरे को बैलेंस करें, ताकि आप भी मेक-अप एंजॉय कर सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें