Hair Care Tips : खराब लाइफस्टाइल की वजह और बिगड़े हुए खान-पान की वजह से लोगों के साथ कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। चाहे स्किन के जुड़ी परेशानी हो या फिर बालों से, हर दूसरी व्यक्ति इससे जूझ रहा है। लोगों को सबसे ज्यादा दुख तब होता है जब उनके बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। बदलते मौसम और खराब खान-पान का असर बालों पर सबसे ज्यादा होता है। अगर आपके साथ भी यही परेशानी सामने आ रही है तो ये लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।
दरअसल, पार्लर में जाकर हजारों रुपये खर्च किए बिना आप अपने बालों को मजबूत बना सकते हैं। जी हां, भारतीय रसोई में रखे मेथी और करी पत्ते के कॉम्बिनेशन आपके झड़ते हुए बालों को बचाने में आपकी मदद कर सकता है। आज के लेख में हम आपको इस मिश्रण को तैयार करने का सही तरीका बताएंगे, ताकि आपके बाल भी बेजान से चमकदार बन जाएं।