स्क्रब का इस्तेमाल स्किन से डेड सेल्स को दूर करने, त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए किया जाता है। दमकती स्किन के लिए आप भी इसका प्रयोग करती होंगी, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसे रेगुलर करने से आपकी त्वचा को नुकसान भी पहुंच सकता है। आज हम आपको बताएंगे कैसे आप घर पर ही रखी कुछ चीजों से स्क्रब तैयार कर सकते हैं और इनका आपकी स्किन पर कोई बुरा असर भी नहीं पड़ेगा...
विज्ञापन
2 of 5
banana face mask
बनाना स्क्रब
सबसे पहले दो पके हुए केले लें और इन्हें मसल कर इसमें चीनी मिलाएं। अब आप इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। आपका स्क्रब बनकर तैयार है। अब हल्के हाथों से अपने चेहरे पर इस स्क्रब से 5 मिनट तक मसाज करें और फिर अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
विज्ञापन
3 of 5
papaya pack
दही और पपीता स्क्रब
पपीते को मसल कर आधा कप पेस्ट तैयार कर लें। इसमें दो चम्मच दही, तीन बूंद लेमन जूस और एक चम्मच शहद मिलाएं। अब तैयार हुए स्क्रब से अपने स्किन पर मसाज कर उसे पांच मिनट के लिए लगा छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से फेसवॉश कर लें।
4 of 5
DSa
ओट्स ऐंड टोमैटो स्क्रब
ब्रेकफास्ट में ओट्स बहुत खाए होंगे आपने। अब इसे स्क्रब के लिए इस्तेमाल करके देखिए। सबसे पहले ग्राउंड ओट्स और पाउडर चीनी लें। अब इस मिश्रण में टमाटर के कटे हुए टुकड़ों को डुबोकर निकालें और इसे अपने चेहरे पर रगड़ें। टमाटर हमारी स्किन को ब्लीच करने का काम करता है, जबकि ओट्स स्किन को सॉफ्ट बनाता है।
हनी-ऑरेंज स्क्रब
दो टेबलस्पून संतरे के छिलके के पाउडर और दो टेबलस्पून ओट्स में एक टेबलस्पून शहद मिलाएं। अब इस पेस्ट में थोड़ा सा पानी मिलाकर स्क्रब को तैयार करें। अब हल्के हाथों से इसे चेहरे पर नीचे से ऊपर की तरफ मसाज करें। अब कुछ मिनट तक इसे अपने चेहरे पर लगा रहने दें फिर अच्छे से चेहरे को धो लें।