फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Homemade Moisturizer: बाजार के लोशन को कहें बाय-बाय, सिर्फ दो चीजों की मदद से तैयार करें मॉइश्चराइजर

Tue, 04 Nov 2025 09:36 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Make Moisturizer at Home Using Just Two Ingredients: बाजार में मिलने वाले लोशन को छोड़कर आप सिर्फ दो चीजों की मदद से घर पर मॉइश्चराइज तैयार कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
बाजार के लोशन को कहें बाय-बाय, सिर्फ दो चीजों की मदद से तैयार करें मॉइश्चराइजर - फोटो : अमर उजाला
How To Make Moisturizer at Home Using Just Two Ingredients: सर्दियों के मौसम में त्वचा में रूखापन आम बात है, लेकिन बाजार के महंगे और केमिकल से भरे लोशन अक्सर स्किन को नुकसान पहुंचा देते हैं। अगर आप भी अपनी त्वचा को नेचुरल तरीके से मॉइश्चराइज रखना चाहते हैं, तो अब समय है कि बाजार के लोशन को कहें बाय-बाय!

सिर्फ दो घरेलू चीजों की मदद से आप घर पर ही एक ऐसा नेचुरल मॉइश्चराइजर बना सकते हैं जो त्वचा को गहराई से पोषण देगा, उसे मुलायम और चमकदार बनाए रखेगा। ये तरीका न सिर्फ किफायती है बल्कि पूरी तरह सुरक्षित भी है। यहां हम आपको दो चीजों की मदद से बॉडी लोशन बनाना बताएंगे। इन दोनों का मिश्रण आपकी स्किन को मॉइश्चराइज करने के साथ-साथ सन डैमेज और ड्राईनेस से भी बचाता है। आइए जानते हैं इसे बनाने और लगाने का आसान तरीका।
 
विज्ञापन

2 of 5
घरेलू मॉइश्चराइजर बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
घरेलू मॉइश्चराइजर बनाने का सामान
  •  2 चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 चम्मच नारियल तेल

 
विज्ञापन

3 of 5
विधि - फोटो : Freepik.com
विधि

बॉडी लोशन बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ कटोरा लें और उसमें दोनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें। एक चम्मच की मदद से इसे तब तक मिक्स करें, जब तक ये दोनों चीजें आपस में घुल जाएं। मिक्स होने के बाद इसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। 

 

4 of 5
कैसे अप्लाई करें - फोटो : Adobe stock
कैसे अप्लाई करें

अब जान लेते हैं कि इसको इस्तेमाल करने का तरीका क्या है। इसके लिए रोज नहाने के बाद या सोने से पहले चेहरे और हाथों पर लगाएं। इसका असर आपको कुछ दिन में दिखने लगेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ये हैं इसके फायदे - फोटो : Adobe stock
ये हैं इसके फायदे
  •  त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज करता है
  •  सन टैन और ड्राईनेस कम करता है
  • स्किन को नेचुरल ग्लो देता है
  • एलर्जी या पिंपल की समस्या नहीं होती

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें