Hair Spray For Hair Growth: बालों की सही देखभाल हर किसी के लिए जरूरी होती है क्योंकि स्वस्थ और खूबसूरत बाल हमारी शारीरिक सुंदरता को निखारते हैं। लेकिन आजकल बाजार में मिलने वाले महंगे हेयर प्रोडक्ट्स हर बार बेहतर परिणाम नहीं देते। इनमें रसायनों की अधिकता बालों को नुकसान भी पहुंचा सकती है। ऐसे में घरेलू और प्राकृतिक उपाय सबसे सुरक्षित और प्रभावी विकल्प होते हैं।
खासकर घरेलू हेयर स्प्रे, जो आसानी से घर पर बनाए जा सकते हैं, बालों को गहराई से पोषण देते हैं और उनके रोमछिद्रों को मजबूत बनाते हैं। ये स्प्रे न केवल बालों की वृद्धि को तेज करता है, बल्कि बालों के झड़ने और टूटने से भी बचाता है। साथ ही, बालों को चमकदार और मुलायम बनाकर उनकी खूबसूरती बढ़ाता है। यदि आप भी अपने बालों की सेहत को बिना किसी रसायन के बेहतर बनाना चाहते हैं, तो घर पर बनाए गए इस प्राकृतिक हेयर स्प्रे को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।
विज्ञापन
2 of 6
हेयर स्प्रे बनाने का सामान
- फोटो : Freepik.com
हेयर स्प्रे बनाने का सामान
एलोवेरा जेल – 2 टेबल स्पून
नारियल पानी – ½ कप
गुलाब जल – ¼ कप
आंवला पाउडर – 1 टीस्पून
टी ट्री ऑयल – 3-4 बूंदें
कैस्टर ऑयल – 1 टीस्पून
विज्ञापन
3 of 6
बनाने का तरीका
- फोटो : Adobe stock
बनाने का तरीका
इस हेयर स्प्रे को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में एलोवेरा जेल, नारियल पानी, गुलाब जल डालें। इन चीजों को मिक्स करने के बाद अब इसमें आंवला पाउडर मिलाएं और अच्छी तरह मिलाएं ताकि पाउडर पूरी तरह घुल जाए। आखिर में टी ट्री ऑयल और कैस्टर ऑयल डालकर इसे स्प्रे बोतल में भर दें। अब बोतल को अच्छी तरह हिलाएं।
4 of 6
इस्तेमाल का तरीका
- फोटो : Adobe stock
इस्तेमाल का तरीका
इसे इस्तेमाल करना काफी आसान है। उसके लिए बालों को हल्का गीला करके इस स्प्रे को बालों की जड़ों और स्कैल्प पर स्प्रे करें। इसे सप्ताह में 3-4 बार इस्तेमाल करें।
ये घरेलू हेयर स्प्रे बिल्कुल रसायनों से मुक्त होता है और बालों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। नियमित उपयोग से बालों की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिलेगा और बाल स्वस्थ व घने होंगे।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।