फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: गर्भवती महिलाओं स्किन केयर के समय अवश्य रखना चाहिए इन बातों का ध्यान

Fri, 26 Sep 2025 02:16 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Skin Care Tips For Pregnancy Days: अगर आप या आपके घर में कोई महिला गर्भवती है, तो उन्हें स्किन केयर के समय कुछ बातों का ध्यान अवश्य ही रखना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 6
गर्भवती महिलाओं के लिए कंप्लीट स्किन केयर गाइड - फोटो : Adobe stock
Skin Care Tips For Pregnancy Days:  गर्भावस्था हर महिला के जीवन का एक बेहद खास और संवेदनशील समय होता है। इस दौरान शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव न केवल आपकी भावनाओं और स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं, बल्कि त्वचा पर भी इसका सीधा असर दिखाई देता है।

कुछ महिलाओं को इस दौरान नेचुरल ग्लो मिल जाता है, तो कुछ को पिंपल्स, ड्रायनेस, पिग्मेंटेशन और स्ट्रेच मार्क्स जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्किन केयर को नजरअंदाज करना सही नहीं होता।

यदि आप या आपके घर में कोई महिला गर्भवती है, तो उनके लिए सुरक्षित और प्रभावी स्किन केयर उपायों को अपनाना बेहद जरूरी है। इस लेख में हम बताएंगे गर्भावस्था के दौरान स्किन की देखभाल के सही तरीके और जरूरी सावधानियां, ताकि इस खूबसूरत सफर के दौरान भी उनकी त्वचा रहे हेल्दी, ग्लोइंग और खुशहाल।
 
विज्ञापन

2 of 6
क्लींजर होना चाहिए बेहद माइल्ड - फोटो : Adobe stock
क्लींजर होना चाहिए बेहद माइल्ड

जिस भी क्लींजर का आप इस्तेमाल कर रही हैं वो एकदम माइल्ड होना चाहिए। ध्यान रखें कि गलती से भी हार्श केमिकल्स वाला फेसवॉश न इस्तेमाल करें। इसकी वजह से आपकी स्किन ज्यादा डैमेज हो सकती है। अपनी स्किन के हिसाब से एलोवेरा, चंदन या नीम बेस्ड माइल्ड क्लींजर बेहतर रहेगा।

 
विज्ञापन

3 of 6
मॉइस्चराइजर है सबसे जरूरी - फोटो : Adobe stock
मॉइस्चराइजर है सबसे जरूरी

गर्भावस्था में ज्यादातर महिलाओं की स्किन काफी ड्राई हो जाती है। ऐसे में मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल बेहद जरूरी है। यदि स्किन ड्राई होती है, तो दिन में कई-कई बार स्किन पर मॉइस्चराइज़र लगाएं। ये आपका मॉइस्चराइजर नारियल तेल या शिया बटर जैसे तत्वों वाला होना चाहिए। ये स्किन के लिए अच्छा माना जाता है। 

 

4 of 6
सनस्क्रीन जरूर लगाएं - फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन जरूर लगाएं

बहुत सी महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पिग्मेंटेशन की दिक्कत सामने आती है। ये दिक्कत सबसे ज्यादा सूरज की यूवी किरणों की वजह से होती है। इससे बचाव के लिए कम से कम SPF 50 वाला प्रेग्नेंसी-सेफ सनस्क्रीन लगाएं। इसे हाथ-पैर से लेकर चेहरे तक पर आप अप्लाई कर सकती हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
स्ट्रेच मार्क्स से बचाव - फोटो : Adobe stock
स्ट्रेच मार्क्स से बचाव

गर्भावस्था के दौरान पेट का आकार बढ़ता है, ऐसे में आप पहले से ही स्ट्रेच मार्क्स से बचाव शुरू कर सकते हैं। इसके लिए दिन में कम से कम दो बार पेट, कमर और जांघों पर नियमित रूप से विटामिन E ऑयल या कोको बटर लगाएं। ये काफी फायदेमंद माना जाता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बरतें ये सावधानी - फोटो : Freepik.com
बरतें ये सावधानी
  • रेटिनॉल, सैलिसिलिक एसिड, बेंजोइल पेरोक्साइड जैसे केमिकल्स से बचें।
  •  कोई भी नया स्किन प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
  • इस समय स्किन को अधिक एक्सफोलिएट न करें, क्योंकि गर्भावस्था के समय त्वचा संवेदनशील होती है।
  • घरेलू नुस्खे अपनाएं, लेकिन स्किन पर पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें