How To Make Hair Pack At Home: कंघी करते समय अगर आपके बाल अक्सर उलझते हैं और उसमें कंघी फंस जाती है तो ये सिर्फ बालों की घनी और जटिल बनावट की वजह से नहीं, बल्कि पोषण और नमी की कमी की वजह से भी हो सकता है। उलझते बाल न सिर्फ दर्द देते हैं, बल्कि टूट-फूट और स्प्लिट एंड्स का कारण भी बनते हैं। ऐसे में सही हेयर पैक का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है।
एक अच्छा हेयर पैक बालों को पोषण देता है, नमी बनाता है और कंघी आसानी से गुजरने में मदद करता है। नियमित रूप से हेयर पैक लगाने से बाल मुलायम, चमकदार और उलझनों से मुक्त रहेंगे। इस लेख में हम आपको एक ऐसे ही हेयर पैक के बारे में जानकारी देंगे, जो आपके रूखे-सूखे बालों को सिल्की और शाइनी बनाने का काम करेगा।