Mustard Oil For Skin: अगर आप भी सर्दी का मौसम आते ही सरसों के तेल का इस्तेमाल बॉडी लोशन की तरह करते हैं तो ये लेख अवश्य पढ़ें। यहां हम आपको इसके फायदे और नुकसान बताएंगे।
विज्ञापन
1 of 7
हाथ-पैर पर लगाते हैं सरसों का तेल को पढ़ लें ये खबर
- फोटो : Adobe stock
Winter Skin Care Tips: सर्दियों के मौसम में हमारी त्वचा को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। ऐसे में कई लोग बॉडी लोशन की जगह सरसों का तेल इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। ये न सिर्फ सर्दियों में स्किन को मॉइश्चराइज करता है, बल्कि इसे सेहतमंद और ग्लोइंग बनाए रखने में भी मदद करता है।
हालांकि, सरसों का तेल केवल मॉइश्चराइजिंग तक ही सीमित नहीं है, इसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। वहीं, इसके अत्यधिक या गलत इस्तेमाल से स्किन पर कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। इसलिए इसे समझदारी से इस्तेमाल करना जरूरी है।
अगर आप भी सर्दियों में सरसों के तेल का इस्तेमाल बॉडी लोशन की तरह करते हैं, तो य् लेख आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। हम आपको इसके फायदे, नुकसान और सही तरीके से इस्तेमाल करने की जानकारी विस्तार से देंगे।
विज्ञापन
2 of 7
ये हैं फायदे
- फोटो : Freepik.com
ये हैं फायदे
1. गहराई तक मॉइश्चराइज
सरसों का तेल स्किन की ऊपर की लेयर तक ही नहीं बल्कि त्वचा की डीप लेयर तक नमी पहुंचाता है। इसका मतलब है कि आपकी स्किन लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहती है, रूखापन कम होता है और सर्दियों में होने वाली दरारें और खुरदरापन रोकता है।
विज्ञापन
3 of 7
ये हैं फायदे
- फोटो : Adobe stock
2. ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद
हल्के मसाज के साथ लगाने पर येस्किन में ब्लड फ्लो को बढ़ाता है। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने से त्वचा की सेल्स तक पोषण और ऑक्सीजन अच्छी तरह पहुंचता है, जिससे त्वचा ज्यादा हेल्दी और चमकदार दिखती है।
4 of 7
ये हैं फायदे
- फोटो : Adobe stock
3. एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण
इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल तत्व त्वचा को बैक्टीरिया से बचाते हैं, जिससे मुंहासे या संक्रमण की संभावना कम होती है। एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज से बचाते हैं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
ये हैं इसके नुकसान
- फोटो : Adobe stock
ये हैं इसके नुकसान
1. संवेदनशील त्वचा वालों में एलर्जी
अगर आपकी त्वचा जल्दी प्रतिक्रिया करती है, तो इसमें मौजूद किसी भी इंग्रेडिएंट से लालिमा, खुजली या चकत्ते हो सकते हैं। इसलिए नया प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
विज्ञापन
6 of 7
ये हैं इसके नुकसान
- फोटो : Adobe stock
2. त्वचा पर तैलीय फील होना
ज्यादा मात्रा में लगाने से स्किन पर भारी और चिपचिपा अनुभव हो सकता है। ये खासकर ऑयली या मिक्स स्किन वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
अगर इसे बाहर जाने से पहले लगाया जाए, तो स्किन पर मौजूद तेल और मॉइश्चराइजिंग क्रीम धूल या प्रदूषण के कणों को खींच सकते हैं। इससे स्किन में बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं या त्वचा थोड़ी गंदी दिख सकती है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।