फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Homemade Hair Mask: बाल होंगे रेशमी और चमकदार, बस ये हेयर मास्क लगाएं और फर्क खुद देखें

Wed, 18 Jun 2025 01:48 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Homemade Hair Mask: लंबे और शाइनी बालों की चाहत तो हर महिला को होती है। इसके लिए आप हमारा बताया हेयर मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
बाल होंगे रेशमी और चमकदार, बस ये हेयर मास्क लगाएं और फर्क खुद देखें - फोटो : Adobe stock
How To Make Homemade Hair Mask For Shiny Hair: लंबे-घने और चमकदार बाल हर किसी की चाहत होते हैं। इसके लिए सैलून जाकर लोग महंगे-महंगे हेयर ट्रीटमेंट लेते हैं। इसके अलावा बाजार में अब हेयर टाइप के हिसाब से शैंपू, कंडीशनर, सीरम और हेयर मास्क भी मिलते हैं। पर, ये जरूरी नहीं है कि हर कोई इन्हें खरीद पाए।

ऐसे में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे घर पर आसान विधि से हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं। जी हां, अपने पैसे बचाने के लिए घर पर ही हेयर मास्क तैयार करें। इसमें वही चीजों का इस्तेमाल करें, जो आपको सूट करती हों, ताकि किसी तरह की एलर्जी का खतरा न रहे। 
विज्ञापन

2 of 7
हेयर मास्क बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
हेयर मास्क बनाने का सामान
  •  2 टेबलस्पून दही 
  •  1 टेबलस्पून शहद
  •  1 टेबलस्पून एलोवेरा जेल
  •  1 टेबलस्पून नारियल तेल
  •  1 टेबलस्पून अंडे की जर्दी

 
विज्ञापन

3 of 7
मास्क बनाने का तरीका - फोटो : Adobe stock
मास्क बनाने का तरीका

यदि आप घर पर ही केराटिन मास्क बनाना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे पहले एक साफ कटोरी में दही निकाल लें। इसके बाद इसमें शहद, एलोवेरा जेल और नारियल का तेल मिक्स करें।

4 of 7
मास्क बनाने का तरीका - फोटो : istock
बालों को मुलायम बनाने के लिए अंडे की जर्दी यानी कि पीला वाला भाग भी इस कटोरी में डालें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें, ताकि सभी चीजें अच्छे से मिल जाएं। 

 
विज्ञापन

5 of 7
ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
ऐसे करें इस्तेमाल

अब बारी आती है इस हेयर मास्क को बालों में अप्लाई करने की तो उसके लिए सबसे पहले अपने बालों को अच्छी तरह से सुलझा लें। अब बालों की जड़ों से लेकर छोर तक पर इस मास्क को अच्छी तरह से अप्लाई करें। पूरे बालों पर इसे अप्लाई करने के बाद बालों का जूड़ा बना दें।
विज्ञापन

6 of 7
हेयर केयर - फोटो : Freepik
इसके बाद मास्क को 30-45 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। इस दौरान अपने बालों को शॉवर कैप की मदद से कवर कर लें, ताकि इसपर गंदगी न चिपके। 40 मिनट के बाद अपने बालों को हल्के शैंपू से धो लें। इस मास्क के इस्तेमाल से आपके बाल रेशम से मुलायम हो जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मिलेगा ये लाभ - फोटो : Adobe stock
मिलेगा ये लाभ

आप हफ्ते में कम से कम दो बार इस हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से आपके बाल रेशम से मुलायम हो जाएंगे। इसके बाद आपको किसी तरह के केराटिन ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस हेयर मास्क से बालों की ग्रोथ भी होती है, और बालों की नमी भी बरकरार रहती है। तो बस देर न करते हुए पार्लर में पैसे खर्च करने की बजाए घर पर ही हेयर मास्क तैयार करें और इसे बालों में अप्लाई करें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें