फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Wash in Monsoon: बारिश के मौसम में बाल कितनी बार धोने चाहिए ? अपने हेयर टाइप के हिसाब से जानें

Wed, 18 Jun 2025 11:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hair Wash in Monsoon: बारिश के मौसम में बालों का खास ध्यान रखना चाहिए। यहां तक कि बालों को धोने का भी एक नियम होना चाहिए, यहां हम इसी बारे में आपको जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
बारिश के मौसम में बाल कितनी बार धोने चाहिए ? - फोटो : Adobe stock
Hair Wash in Monsoon :  जून के महीने में अब बारिश की शुरुआत हो गई है। बारिश का ये सुहाना मौसम हर किसी को पसंद होता है। पर, कई बार ये देखने को मिलता है कि इसी मौसम की वजह से लोगों को परेशानी होने लगती है। खासतौर पर इस मौसम में बाल काफी चिपचिपे होने लगते हैं। ऐसे में लोगों को लगता है कि यदि वो हर रोज बालों को धोएंगे तो इससे बालों का चिपचिपापन चला जाएगा। पर, ऐसा नहीं है।

हर रोज बालों को धोने से कई परेशानियां जन्म लेने लगती हैं। इसी के चलते हम आपको यहां बताएंगे कि अपने हेयर टाइप के हिसाब से एक हफ्ते में कितनी बार बाल धोएं। यदि हेयर टाइप के हिसाब से बाल धोएंगे तो इससे बालों से संबंधित परेशानियां आपको नहीं घेरेंगी। 
विज्ञापन

2 of 6
यदि बाल ऑयली हैं तो - फोटो : Adobe stock
यदि बाल ऑयली हैं तो

अगर आपके बाल काफी ज्यादा ऑयली हैं तो आपको बारिश के मौसम में अपने बालों का खास ध्यान रखना चाहिए। दरअसल, बारिश में तैलीय त्वचा पर गंदगी जल्दी जम जाती है। इसलिए हर दो दिन में बाल धोएं। ऑयली बाल वाले लोगों को बाल धोते समय शैंपू से स्कैल्प की मसाज करनी चाहिए, ताकि इसपर चिपकी गंदगी साफ हो जाए। 

 
विज्ञापन

3 of 6
यदि बाल ड्राई हैं तो - फोटो : Adobe stock
यदि बाल ड्राई हैं तो 

अगर आपके बाल काफी ज्यादा ड्राई हैं तो आपको संभलने की जरूरत है। दरअसल, ड्राई स्कैल्प वाले लोग अगर जल्दी-जल्दी बालों को धोएंगे तो इससे डैंड्रफ की समस्या उन्हें घेर सकती है। इसके साथ-साथ बाल भी फ्रिजी दिखेंगे। इसलिए यदि आपके बाल ड्राई हैं तो हफ्ते में केवल दो बार ही अपने बालों को माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करके साफ करें। 
 

4 of 6
यदि बाल सामान्य हैं तो - फोटो : Adobe stock

यदि बाल सामान्य हैं तो

बहुत से लोगों के बाल न तो बहुत तैलीय और न ही बहुत सूखे होते हैं। ऐसे लोग अपने बालों को तीन दिन में एक बार धो सकते हैं। यदि आप बालों को कम धोएंगे तो इससे बाल चिपचिपे हो जाएंगे, वहीं ज्यादा धोने पर इनकी नमी कम होती चली जाएगी। इसलिए हर तीन दिन में अपने बालों को धोएं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock
इन बातों का रखें ध्यान

बारिश के मौसम में बाल धोने के साथ-साथ उनका खास ध्यान रखना जरूरी हो जाता है, यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो इससे ये झड़ने लगेंगे। इसके लिए ध्यान रखें कि बाल धोने के बाद उन्हें अच्छी तरह से साफ करना है। गीले बालों को बांधे तो कभी नहीं, इससे बाल कमजोर होंगे और फंगल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock
इस मौसम में बालों को डाइड्रेट रखना काफी जरूरी होता है, तो उसके लिए हाइड्रेटिंग कंडीशनर का इस्तेमाल करें, ताकि बालों की नमी बरकरार रहे। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें