फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How To Make Toner: घर पर टोनर बनाकर बचाएं अपने पैसे, आसान है इसे तैयार करने का तरीका

Thu, 23 Jan 2025 01:51 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोनर त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित करता है, त्वचा को ताजगी देता है, और पिंपल्स, ब्लैकहेड्स जैसी समस्याओं से भी बचाता है। अगर आप घर पर टोनर बनाने का तरीका जानना चाहते हैं, तो यहां कुछ आसान तरीके दिए गए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
घर पर टोनर बनाकर बचाएं अपने पैसे - फोटो : Adobe stock
How To Make Toner: आजकल लोग अपनी त्वचा का खास ध्यान देते हैं, क्योंकि बदलते मौसम और प्रदूषण की वजह से त्वचा काफी डल दिखने लगती है। त्वचा की डलनेस को खत्म करने के लिए सीटीएम रूटीन फॉलो किया जाता है, जिसकी वजह से चेहरा खिल उठता है। इस सीटीएम रूटीन में टोनर का अहम रोल होता है।

वैसे तो बाजार में हर स्किन टाइप से हिसाब से टोनर मिल जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर पर भी टोनर बना सकते हैं। यहां हम आपको कई तरह के टोनर बनाना बताएंगे, जिन्हें आप आसानी से घर पर ही तैयार कर सकते हैं। इसको तैयार करते समय बस ये देख लें कि कहीं इनमें किसी ऐसी चीज का इस्तेमाल तो नहीं किया गया है, जिससे आपको एलर्जी है। यदि ऐसा नहीं है तो बिना सोचे घर पर टोनर तयार करें और उसका इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन

2 of 5
गुलाब जल टोनर - फोटो : Adobe stock
गुलाब जल टोनर

इसे बनाने के लिए आपको आधा कप गुलाब जल और आधा कप पानी की जरूरत होगी। इसे तैयार करना चाहती हैं तो गुलाब जल और पानी को मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भरें। इससे आपके चेहरे को नमी मिलेगी और त्वचा में ताजगी बनी रहेगी। रोज सुबह-शाम चेहरे पर स्प्रे करें। ये गुलाब जल त्वचा को शांत करता है और इसे निखारता है। यह किसी भी तरह की जलन को कम करता है और त्वचा को हाइड्रेट करता है।  
विज्ञापन

3 of 5
एलोवेरा और गुलाब जल टोनर - फोटो : Adobe stock
एलोवेरा और गुलाब जल टोनर

एलोवेरा की मदद से यदि आप फेस टोनर बनाना चाहते हैं तो दो चम्मच ताजे ऐलोवेरा जेल और एक चौथाई गुलाब जल लें। अब एलोवेरा जेल और गुलाब जल को अच्छे से मिला लें। इसे एक स्प्रे बोतल में भरकर चेहरे पर स्प्रे करें। 10-15 मिनट तक इसे चेहरे पर रहने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें। एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेट करता है और गुलाब जल के साथ मिलकर यह त्वचा को तरोताजा करता है।  

4 of 5
नींबू और शहद टोनर - फोटो : Freepik
नींबू और शहद टोनर

यदि आपको नींबू सूट करता है तो इसकी मदद से भी आप टोनर बना सकती हैं। इसके लिए नींबू का रस, 1 चम्मच, शहद – 1/2 चम्मच और पानी की जरूरत पड़ेगी। नींबू का रस और शहद पानी में अच्छे से मिलाएं। इसे चेहरे पर कोटन बॉल की मदद से लगाएं और 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। नींबू का रस त्वचा को साफ करता है और शहद उसे नमी देता है। यह पिंपल्स और ब्लैकहेड्स को कम करने में भी मदद करता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खीरा टोनर - फोटो : Freepik
खीरा टोनर

खीरे का टोनर बनाने के लिए आपको दो चम्मच खीरे का रस, दो चम्मच खीरे का रस और दो चम्मच गुलाब की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए खीरे का रस और गुलाब जल मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भरें। चेहरे पर इसे स्प्रे करें और 5-10 मिनट तक रहने दें। फिर ताजे पानी से धो लें। खीरा त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और गुलाब जल के साथ यह एक बेहतरीन टोनर बनता है, जो त्वचा को शांति और निखार प्रदान करता है।  

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें