जब भी उम्र बढ़ती है तो स्किन पर झुर्रियां आना और फाइन लाइन्स आना बहुत ही स्वाभाविक सी बात है। हालांकि, कोरोना के बाद लोगों का शरीर काफी कमजोर हो गया है। कम उम्र में बालों का सफेद होना और चेहरे पर झुर्रियां आना बहुत ही आम हो गया है, लेकिन यह लगातार लोगों की चिंता का भी कारण बनते जा रहा है। बता दें कि इसके पीछे कई बड़े कारण हो सकते हैं, जिनमें पोषण की कमी, गलत खानपान, खराब जीवनशैली, पानी कम पीना, स्मोकिंग और स्ट्रेस आदि शामिल है। इस वजह से आपका चेहरा वक्त से पहले ही बेजान नजर आता है। आज की इस खबर में हम आपको इन झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।