फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Elasticity: घर में बने ये फेसपैक त्वचा में लाएंगे कसावट, समय से पहले नहीं पड़ेगी झुर्रियां

Thu, 03 Nov 2022 01:32 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
skin elasticity - फोटो : istock
चेहरे का ख्याल रखना हर कोई चाहता है। लेकिन बहुत सारे लोगों को नहीं पता होता कि घर की रसोई में कई सारी ऐसी सामग्री हैं जो खूबसूरती को बढ़ाने और बरकरार रखने में मदद करती हैं। वो हमेशा पार्लर और महंगे केमिकल वाले प्रोडक्ट खरीदते हैं। लेकिन फिर भी चेहरे पर वो चमक और कसावट नहीं दिखती। जिससे समय से पहले ही झुर्रियां हावी होने लगती है। इसका कारण है त्वचा की इलास्टिसिटी का खोना। 
अगर आप चाहती हैं कि 35 की उम्र के बाद आपके चेहरे पर ढीलापन दिखना शुरू ना हो जाए और त्वचा कसी रहे तो आप इन घर में बने फेस पैक को चेहरे पर लगा सकती हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
skin elasticity - फोटो : istock
दही और शहद से बनाएं फेसपैक
दही से बना फेसपैक चेहरे को नेचुरल चमक देता है। साथ ही इससे त्वचा जवां बनी रहती है और उसमे कसावट रहती है। दही से फेसपैक को बनाने के लिए दही को किसी कटोरी में लें। दो चम्मच दही में बराबर मात्रा में शहद डालें। साथ में दो चुटकी हल्दी मिला लें। इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। बस तैयार है घर में बना फेसपैक।
विज्ञापन

3 of 4
honey - फोटो : istock
कैसे लगाएं
दही से बने इस फेसपैक को चेहरे पर लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। जिससे धूल-मिट्टी हट जाए। फिर इस फेसपैक को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाकर करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर साफ पानी से धो लें। किसी भी तरह के फेसपैक को लगाने से पहले चेहरे पर से मेकअप प्रोडक्ट को साफ कर लें। तभी ये पूरी तरह से असर दिखाएगा। 
विज्ञापन

4 of 4
दही - फोटो : अमर उजाला
दही के साथ शहद मिलाने से शहद में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण त्वचा को झुर्रियों और फाइन लाइंस से बचाते हैं। साथ ही त्वचा को अंदर तक मॉइश्चराइज और हाइड्रेट करते हैं। जिससे त्वचा में कसावट बनी रहती है। जबकि दही त्वचा की टैनिंग को भी दूर करती हैं और चेहरे पर चमक लाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें