Face Pack For Bride To Be: अगर आपकी शादी भी पक्की हो गई है तो यहां हम आपको कुछ ऐसे फेस पैक के बारे में जानकारी देंगे, जिनके इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा।
विज्ञापन
1 of 6
हर दुल्हन के चेहरे को चांद सा चमका देंगे ये फेस-पैक
- फोटो : अमर उजाला
Face Pack For Bride To Be: शादी के मौके पर हर दुल्हन चाहती है कि उसका चेहरा दमकता हुआ, चमकदार और स्वस्थ दिखे। इसके लिए केवल मेकअप ही काफी नहीं होता, बल्कि स्किन की सही देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। अगर आप घरेलू नुस्खों पर भरोसा करती हैं तो घरेलू फेसपैक के इस्तेमाल से स्किन को चमका सकती हैं।
ये फेसपैक न सिर्फ चेहरे की डलनेस और डार्क स्पॉट्स को कम करते हैं, बल्कि त्वचा को नमी और पोषण भी देते हैं। लेकिन हर किसी की स्किन टाइप अलग होती है।। इसलिए दुल्हनों को चाहिए कि वे अपने स्किन टाइप के अनुसार फेसपैक चुनें और नियमित इस्तेमाल करें।
सही फेसपैक का चुनाव और उसका समय पर इस्तेमाल दुल्हन के चेहरे को शादी के दिन निखार और ग्लो देने में मदद करता है। इससे उनका मेकअप भी लंबे समय तक परफेक्ट रहता है। तो आइए यहां स्किन टाइप के हिसाब से कुछ फेसपैकों की जानकारी देते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
ऑयली स्किन के लिए
- फोटो : Adobe stock
1. ऑयली स्किन के लिए
अगर आपकी त्वचा तैलीय यानी कि ऑयली है तो आपको ऐसे फेसपैक की जरूरत है, जो चेहरे के अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करता है। इसके लिए आप थोड़े से बेसन में दही मिक्स करके उसका इस्तेमाल फेस पैक की तरह कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से चेहरे के मुंहासे भी कम होते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
ड्राई स्किन के लिए
- फोटो : इंस्टाग्राम
2. ड्राई स्किन के लिए
अगर आपकी त्वचा ड्राई है तो आपको ऐसे फेसपैक की जरूरत है, जो आपकी त्वचा को मॉइश्चराइज करे। इसके लिए आप शहद और एवोकाडो का फेसपैक तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले तो एवोकाडो को छीलकर उसे मैश कर लें। अब इसमें शहद मिक्स करके फेसपैक तैयार करें। ये चेहरे को मॉइश्चराइज करता है और नमी देता है।
4 of 6
सेंसिटिव स्किन के लिए
- फोटो : Adobe stock
3. सेंसिटिव स्किन के लिए
अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है यानी कि सेंसिटिव है तो आपको ध्यान रखने की जरूरत है। ऐसी स्किन पर दिक्कतें काफी जल्दी होती हैं। ऐसे में आप एलोवेरा जेल और गुलाब जल को मिक्स करके उससे फेसपैक तैयार करें। इन दोनों चीजों से बना फेसपैक त्वचा को शांत करता है और लालिमा कम करता है। अगर आपकी स्किन पर जलन है तो ये पैक उसे भी ठीक करता है।
विज्ञापन
5 of 6
सामान्य स्किन के लिए
- फोटो : freepik
4. सामान्य स्किन के लिए
अगर आपकी स्किन नॉर्मल है तो आपको ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे लोगों की त्वचा न तो ड्राई होती है और न ही ऑयली। ऐसे में आप दही, शहद और हल्दी को मिक्स करके इसका इस्तेमाल बतौर फेसपैक कर सकते हैं। ये आपके चेहरे को नेचुरल ग्लो देता है। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा।
इसके इस्तेमाल के समय बस आपको ध्यान रखना है कि हफ्ते में दो बार से ज्यादा किसी भी फेसपैक का इस्तेमाल न करें। इसका इस्तेमाल अगर आप रात में सोने से पहले करेंगी तो ये ज्यादा असरदार रहेगा। बस फेसपैक को रात में लगाकर 15-20 मिनट छोड़ दें, फिर हल्के पानी से धोएं।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।