फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Homemade Body Wash: घर पर आसान विधि से बनाएं बॉडी वॉश, बिना केमिकल के होगा तैयार

Tue, 24 Dec 2024 12:54 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घर पर बिना केमिकल के बॉडी वॉश बनाने के लिए आप कुछ प्राकृतिक सामग्री का उपयोग कर सकते हैं।  
विज्ञापन
1 of 6
घर पर आसान विधि से बनाएं बॉडी वॉश - फोटो : Adobe stock
Homemade Body Wash: एक समय था, जब लोग नहाने के लिए साबुन का इस्तेमाल करते थे, लेकिन बदलते समय के साथ अब लोग नहाने के लिए बॉडी वॉश का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि साबुन के इस्तेमाल से न सिर्फ त्वचा ड्राई हो जाती है, बल्कि इससे इंफेक्शन का खतरा भी रहता है। ऐसे में अब लोग साबुन से ज्यादा बॉडी वॉश का इस्तेमाल सही समझते हैं।

कई बार ऐसा होता है कि बाजार में मिलने वाला बॉडी वॉश लोग केमिकल के डर की वजह से नहीं खरीदते हैं, ऐसे में हम आपको घर पर ही बॉडीवॉश बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। भले ही इससे बाजार के जैसा झाग नहीं निकलेगा, लेकिन केमिकल रहित होने की वजह से ये आपकी त्वचा को काफी फायदा पहुंचाएगा। ऐसे में आइए आपको बिना देर किए घर पर ही बॉडी वॉश बनाने का तरीका बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
बॉडी बॉश बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
बॉडी बॉश बनाने का सामान
  • नारियल तेल - 2 टेबलस्पून
  • शहद - 1 टेबलस्पून
  • लैवेंडर तेल - 10-15 बूंदें  
  • गुलाब जल  - 2 टेबलस्पून
  • नीम का पाउडर या चंदन पाउडर - 1 टीस्पून 
विज्ञापन

3 of 6
विधि - फोटो : Adobe stock
विधि 

बॉडी बॉश बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटे बर्तन में नारियल तेल डालें। अब इसमें शहद और गुलाब जल डालकर अच्छे से मिला लें। शहद आपकी त्वचा को मुलायम बनाएगा और गुलाब जल से ताजगी मिलेगी।

4 of 6
विधि - फोटो : Adobe stock
अब इसमें अपना पसंदीदा और आवश्यक लैवेंडर का तेल डालें। इस तेल की खुशबू आपको तरोताजा कर देगी।
विज्ञापन

5 of 6
विधि - फोटो : freepik.com
अगर आप नीम का पाउडर या चंदन पाउडर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इन्हें डालकर अच्छे से मिला लें। अब आपका प्राकृतिक बॉडी वॉश तैयार है। इसे एक एयरटाइट बोतल में भरकर रख सकते हैं। नहाते समय एक छोटी सी मात्रा लें और गीले शरीर पर लगाकर अच्छे से मसाज करें, फिर पानी से धो लें।

Fashion Tips: टर्टल नेक वाला ब्लाउज पहनना पसंद है तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना बिगड़ जाएगा लुक
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस बात का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock
इस बात का रखें ध्यान

इस प्राकृतिक बॉडी वॉश का इस्तेमाल आपकी त्वचा को नर्म और ताजगी से भरपूर रखेगा। बस इसे बनाकर कमरे के तापमान पर रखें, वरना इसके खराब होने का डर बना रहेगा। इसे बनाकर एक बार पैच टेस्ट कर लें, ताकि आपको किसी तरह की एलर्जी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें