फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में आपकी त्वचा हो गई है रूखी और बेजान, तो घर पर ही तैयार करें बेकिंग सोडा का ये आसान सा स्क्रब

Fri, 04 Dec 2020 10:13 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सर्दियों में चेहरे रूखी और बेजान त्वचा को चमकदार बनाने के लिए होममेड स्क्रब (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
सर्दियां शुरू होते ही सबसे पहले हमारी त्वचा पर असर दिखना शुरू होता है, क्योंकि त्वचा हमारे शरीर का सबसे ज्यादा संवेदनशील हिस्सा होती है। सर्द हवाओं के चलने से त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है। इसलिए ठंड को मौसम में त्वचा को अतिरक्त देखभाल की जरूरत होती है। सर्दियों में त्वचा रूखी होने के कारण चेहरे पर मृतत्वचा (डेड स्किन) जमा हो जाती है। जिसकी वजह से हमारा चेहरा बेजान नजर आने लगता है। चेहरे से मृत त्वचा हटाने के लिए स्क्रब का उपयोग किया जाता है। स्क्रब में मोटे कण होते हैं, जिससे हमारे चेहरे पर से मृत त्वचा हट जाती है और चेहरा फिर से चमकदार नजर आने लगता है। चेहरे का स्क्रब करने के लिए लोग बाजार से बने बनाए स्क्रब खरीद कर लाते हैं। बाजार से बने हुए स्क्रब खरीदने के बजाए आप घर पर ही स्क्रब बनाकर लगा सकती है।जिससे आपके चेहरे की मृतत्वचा तो हटेगी ही साथ ही सर्दियों में भी आपकी त्वचा खिली-खिली नजर आएगी। तो चलिए जानते हैं कि कैसे बना सकती हैं आप घर पर स्क्रब और इसे लगाने के क्या फायदे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
स्क्रब बनाने की विधि (प्रतीकात्मक तस्वीर)
स्क्रब बनाने की विधि
स्क्रब बनाने के लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा, 1 चम्मच शहद, एक चुटकी हल्दी लें। 
इन तीनों चीजों को एक कटोरे में अच्छी तरह से मिलाकर एक पेस्ट की तरह तैयार कर लें। इस तरह आसानी से आपका स्क्रब तैयार हो जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 4
स्क्रब करने का तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर)
स्क्रब करने का तरीका 
सबसे पहले अपनी त्वचा को थोड़ा सा नम करें उसके बार मिश्रण को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों मसाज करें। 
स्क्रब करने के बाद किसी मुलायम कपड़े या स्पंज की मदद से अपने चेहरे से स्क्रब हटा दें। उसके बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। अपने चेहरे को एक नर्म तौलिए से पोंछने के बाद अपनी त्वचा के हिसाब से मॉइस्चराइजर लगाएं। 
 
विज्ञापन

4 of 4
बेकिंग सोडा स्क्रब के फायदे (प्रतीकात्मक तस्वीर)
बेकिंग सोडा स्क्रब के फायदे
  • बेकिंग सोडा शहद और हल्दी तीनों चीजे ही आपकी त्वचा के लिए अच्छी हैं।
  • इस स्क्रब के उपयोग से आप बिना की नुकसान के आपके चेहरे की मृत त्वचा हट जाती है।
  • यह स्क्रब आपकी त्वचा के पोर्स को अच्छी तरह से साफ करता है। जिससे आपका चेहरा सर्दियों में भी चमकदार बना रहता है। 
  • इस स्क्रब में हल्दी का उपयोग किया गया है। हल्दी हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होती है, इससे हमारी त्वचा की रंगत निखरती है। 
  • शहद से हमारी त्वचा में चमक आती है और त्वचा को नमी मिलती है।
  • बेकिंग सोडा अच्छी तरह से हमारे चेहरे की सफाई करता है। 

स्क्रब का उपयोग हफ्ते में एक या दो बार करना सही रहता है। स्क्रब हमेशा अपनी त्वचा के अनुसार करना चाहिए। आपकी त्वचा पर मुंहासे, रैशेज जैसी चीजों को ध्यान में रखकर ही स्क्रब करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें