फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे के अनचाहे तिल से मिल सकता है छुटकारा, आजमाएं ये घरेलू तरीका

Mon, 21 Dec 2020 04:19 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
mole
चेहरे के किसी हिस्से पर तिल सुंदरता को बढ़ा देता है। लेकिन कई बार ये तिल इतनी ज्यादा मात्रा में चेहरे पर निकल आते हैं कि ये सुंदरता को बिगाड़ने का काम करने लगते हैं। इन तिलों को हटाने के लिए बाजार में कई तरह की क्रीम आती है। लेकिन कई बार ये क्रीम कोई खास असर नहीं दिखा पाती। वहीं लेजर सर्जरी हर किसी के बस की बात नहीं होती। ऐसे में अगर इन तिलों से छुटकारा पाना है तो एक बार घर के ये नुस्खें आजमाएं। इन घरेलू नुस्खों से चेहरे के ज्यादा तिलों को हटाने में मदद मिलेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
एप्पल विनेगर
एप्पल विनेगर कई मामलों में सुंदरता बढ़ाने का काम करता है। सेब के सिरके को लगाने से शरीर के किसी भी हिस्से से तिल को मिटाया जा सकता है। बेहतरीन क्वालिटी के सेब के सिरके को लेकर रात के समय चेहरे के उन हिस्सों पर जहां तिल हो लगाकर मसाज करें। फिर इसे वैसे ही रातभर के लिए लगा रहने दें। सुबह उठकर चेहरे को फेसवॉश से साफ कर लें। कुछ महीनों के अंदर ही आपको चेहरे पर फर्क नजर आने लगेगा।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
लहसुन का पेस्ट
लहसुन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप खराब नाखूनों की समस्या से परेशान हैं तो लहसुन इसमे आपकी मदद कर सकता है। वहीं लहसुन के पेस्ट को तिल वाली जगह पर लगाकर सूखने दें। फिर धो लें। नियमित रूप से लहसुन का पेस्ट चेहरे के तिल पर लगाने से कुछ ही महीनों में हल्का करने और फिर साफ करने में मदद करेंगे।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कच्चा आलू
कच्चे आलू की मदद से चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने में बहुत मदद मिलती है। दरअसल, इसमे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो प्राकृतिक ब्लीच का काम करता है। इसलिए कच्चे आलू के एक टुकड़े को लेकर तिल वाली जगह पर रगड़ें। आप चाहें तो कच्चे आलू का रस निकाल कर इसके रस को चेहरे पर मास्क की तरह लगा सकती है। इससे तिल के साथ साथ चेहरे की झुर्रियां भी गायब हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
केले का छिलका
केले के साथ ही केले का छिलका काफी उपयोगी होता है। चेहरे के तिल हटाने में ये बहुत कारगर होता है। आप केले के छिलके के अंदर का नर्म वाला हिस्सा तिल वाली जगह पररखिए और उस पर कोई साफ कपड़ा, पट्टी या टेप चिपका दीजिए। रात भर इसे ऐसे ही बंधा छोड़ दीजिए और सुबह उठकर हटा लीजिए। नियमितर रूप से ऐसा करने से कुछ महीनों में चेहरे के तिल जरूर गायब हो जाएंगे।
ये लेख मात्र सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह के प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की राय जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें