फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Remedy For Scalp Infection: सिर के फंगल इंफेक्शन को दूर करने के घरेलू नुस्खे

Tue, 24 Sep 2024 09:30 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर बारिश की वजह से आपके सिर में भी फंगल इंफेक्शन हो रहा है तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इस परेशानी से राहत पा सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
सिर के फंगल इंफेक्शन को दूर करने के घरेलू नुस्खे - फोटो : iStock
Remedy For Scalp Infection: वैसे तो बारिश अपने साथ काफी राहत लेकर आती है, लेकिन ज्यादा बारिश की वजह से लोग काफी परेशान होते हैं। जिस तरह से बारिश के मौसम में त्वचा पर रैशेज और खुजली की समस्या पैदा हो जाती है, ठीक उसी तरह से बालों में भी तमाम परेशानियां होने लगती हैं।

दरअसल, इस मौसम में लोग न चाहते हुए भी बारिश के पानी में भीग जाते है, जिसकी वजह से सिर पर गंदगी जमा होने लगती है। सिर पर लगातार जमा गंदगी और लगातार जमती नमी की वजह से फंगल इंफेक्शन होने का खतरा मंडराने लगता है। 

अगर बारिश की वजह से आपके सिर में भी फंगल इंफेक्शन हो रहा है तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। यहां आपको फंगल इंफेक्शन से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू नुस्खे बताए जा रहे हैं। हालांकि, यदि समस्या बढ़ रही हो या लंबे समय तक बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेना ही जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन

2 of 7
सिर के फंगल इंफेक्शन को दूर करने के घरेलू नुस्खे - फोटो : iStock
टी ट्री ऑयल 

फंगल इंफेक्शन से राहत दिलाने में टी ट्री ऑयल आपकी मदद कर सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो फंगल इंफेक्शन को ठीक करते हैं। इसके लिए कुछ बूंद टी ट्री ऑयल को नारियल तेल में मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं और कुछ घंटों के लिए छोड़ दें, फिर हल्के शैम्पू से धो लें। ध्यान रखें कि इसे कभी भी सीधे बालों पर न लगाएं। 
 
विज्ञापन

3 of 7
सिर के फंगल इंफेक्शन को दूर करने के घरेलू नुस्खे - फोटो : iStock
सेब का सिरका 

अगर आपके पास सेब का सिरका उपलब्ध है तो सेब का सिरका और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं और 15-20 मिनट के बाद धो लें। ये मिश्रण स्कैल्प का पीएच बैलेंस करता है और फंगल इंफेक्शन को रोकता है।
 

4 of 7
सिर के फंगल इंफेक्शन को दूर करने के घरेलू नुस्खे - फोटो : freepik
नीम की पत्तियां

नीम में प्राकृतिक एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो संक्रमण को कम करने में मदद करते हैं। अगर आपके घर के पास नीम का पेड़ है तो नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर उस पानी से बाल धोएं या नीम की पेस्ट बनाकर स्कैल्प पर लगाएं। इससे भी फंगल इंफेक्शन का खतरा कम हो जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 7
सिर के फंगल इंफेक्शन को दूर करने के घरेलू नुस्खे - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल

आज के समय में तो हर घर में एलोवेरा का पौधा लगा होता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व फंगल इंफेक्शन से राहत दिलाने का काम करते हैं। ऐसे में आप भी चाहें तो ताजा एलोवेरा जेल को सीधे स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट के बाद धो लें।
विज्ञापन

6 of 7
सिर के फंगल इंफेक्शन को दूर करने के घरेलू नुस्खे - फोटो : iStock
नारियल तेल

स्कैल्प पर शुद्ध नारियल तेल लगाएं और रात भर के लिए छोड़ दें, फिर सुबह धो लें। इसमें अच्छी खासी मात्रा में फैटीएसिड होते हैं जो स्कैल्प को एंटी-फंगल गुण प्रदान करते हैं, जिससे फंगल इंफेक्शन का खतरा टल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सिर के फंगल इंफेक्शन को दूर करने के घरेलू नुस्खे - फोटो : Freepik
लहसुन

कुछ लहसुन की कलियों को पीसकर उसमें थोड़ा सा नारियल तेल मिलाकर पेस्ट बनाएं और प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। 15-20 मिनट के बाद धो लें। लहसुन में ऐलिसिन होता है जो एक प्रभावी एंटी-फंगल तत्व है। इसके इस्तेमाल से भी आप फंगल इंफेक्शन से छुटकारा पा सकते हैं। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें