Remedy For Scalp Infection: वैसे तो बारिश अपने साथ काफी राहत लेकर आती है, लेकिन ज्यादा बारिश की वजह से लोग काफी परेशान होते हैं। जिस तरह से बारिश के मौसम में त्वचा पर रैशेज और खुजली की समस्या पैदा हो जाती है, ठीक उसी तरह से बालों में भी तमाम परेशानियां होने लगती हैं।
दरअसल, इस मौसम में लोग न चाहते हुए भी बारिश के पानी में भीग जाते है, जिसकी वजह से सिर पर गंदगी जमा होने लगती है। सिर पर लगातार जमा गंदगी और लगातार जमती नमी की वजह से फंगल इंफेक्शन होने का खतरा मंडराने लगता है।
अगर बारिश की वजह से आपके सिर में भी फंगल इंफेक्शन हो रहा है तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। यहां आपको फंगल इंफेक्शन से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू नुस्खे बताए जा रहे हैं। हालांकि, यदि समस्या बढ़ रही हो या लंबे समय तक बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेना ही जरूरी हो जाता है।