Dandruff Removal Tips:बारिश का मौसम चल रहा है, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बारिश में भीगने के बाद जिस तरह से स्किन पर खुजली होने लगती है, ठीक उसी तरह से बालों से संबंधित दिक्कतें भी बढ़ जाती हैं। कई लोग बारिश में भीगने के बाद रूसी यानी कि डैंड्रफ से भी परेशान रहते हैं।
अगर आप भी इस दिक्कत से जूझ रहे हैं तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम आपको बताएंगे एक ऐसे नुस्खे के बारे में, जिसकी वजह से आपके स्कैल्प की अच्छी तरह से सफाई हो जाएगी। दरअसल, हम बात कर रहे हैं एक ऐसे हेयर मास्क की, जो आपके सिर से रूसी की छुट्टी कर देगा।
विज्ञापन
2 of 6
हेयर मास्क बनाने का सामान
- फोटो : freepik.com
हेयर मास्क बनाने का सामान
नीम की पत्तियां – 10–15
दही – 2 टेबलस्पून
नींबू का रस – 1 टीस्पून
टी ट्री ऑयल – 2–3 बूंद
विज्ञापन
3 of 6
विधि
- फोटो : freepik.com
विधि
इस नुस्खे को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले तो सभी सामानों को निकालकर एक साइड में रख लें। अब सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा पानी लेकर उसमें नीम की पत्तियों को डालकर उबाल लें। पत्तियों को उबालने के बाद इसका पेस्ट बना लें।
4 of 6
विधि
- फोटो : freepik
अब नीम के पेस्ट में थोड़ा सा दही और नींबू का रस मिक्स करें। इस पेस्ट में सबसे आखिर में टी ट्री ऑयल मिक्स करें। इसको डालना जरूरी नहीं है। अगर आपके पास ये उप्लब्ध नहीं है, तो इसे रहने दें। बस अब सभी चीजों को मिक्स करने के बाद हेयर मास्क तैयार करें।
विज्ञापन
5 of 6
इस्तेमाल का तरीका
- फोटो : Adobe stock
इस्तेमाल का तरीका
अब इस पेस्ट को सिर पर अप्लाई करना है तो इसके लिए पहले अपने बालों को धो लें। गंदे बालों में हेयर मास्क लगाने का कोई फायदा नहीं है। अब जब बाल धो लिए हैं तो हेयर मास्क को अपने स्कैल्प पर अप्लाई करें। अब 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। 30 मिनट के बाद अपने बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। ताकि बाल साफ हो जाएं।
इस हेयर मास्क को आप हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। दो से तीन बार इस मास्क के इस्तेमाल करने के बाद सिर की रूसी एकदम गायब हो जाएगी। बस ध्यान रखें कि इसको लगाने के बाद अगर थोड़ी सी भी खुजली या अन्य दिक्कत हो रही है तो बालों को तुरंत धो लें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।