फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips to Get Dark Mehndi: हाथों की मेहंदी का रंग आएगा खूब गाढ़ा, अगर इस्तेमाल किए ये नुस्खे

Wed, 20 Aug 2025 10:09 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tips to Get Dark and Long-Lasting Mehndi: यदि आपके हाथों पर भी मेहंदी का रंग नहीं चढ़ता है, तो हमारे बताए नुस्खों को एक बार आजमाकर देख लें। 
विज्ञापन
1 of 6
हाथों की मेहंदी का रंग आएगा खूब गाढ़ा, अगर इस्तेमाल किए ये नुस्खे - फोटो : Adobe stock
Tips to Get Dark and Long-Lasting Mehndi: महिलाओं को अपने हाथों पर मेहंदी लगाना पसंद आता है। चाहे शादी-विवाह हो या फिर पूजा-पाठ, हर मौके के लिए वो एक से बढ़ कर एक मेहंदी की डिजाइन तलाश करती हैं। पर, मेहंदी की डिजाइन कितनी भी अच्छी लगवा हो, अगर उसका रंग गाढ़ा नहींं चढ़ा तो कोई मतलब नहीं है।

यदि आप भी उन महिलाओं में से हैं, जिन्हें मेहंदी का गाढ़ा रंग पसंद है, लेकिन आपके हाथों पर मेहंदी नहीं रचती तोये लेख आपके लिए है। हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे नुस्खे, जिससे आपकी मेहंदी का रंग चटक गाढ़ा आएगा। इन नुस्खों का इस्तेमाल आप हरतालिका तीज के मौके पर कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
रातभर मेहंदी लगाकर रखें - फोटो : instagram
रातभर मेहंदी लगाकर रखें

अब जब बाजार में रेडीमेड मेहंदी मिलने लगी है तो इसे कम से कम रातभर अपने हाथों पर लगाकर रखें। एक-दो घंटे लगाकर अगर आप इसे हटा देंगी तो इससे रंग हल्का चढ़ेगा। ये हल्का रंग हट भी काफी जल्दी जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 6
नीलगिरी का तेल आएगा काम - फोटो : Adobe stock
नीलगिरी का तेल आएगा काम

यदि आपके हाथों पर मेहंदी का रंग नहीं चढ़ता है तो मेहंदी लगाने से पहले हाथों पर हल्का सा नीलगिरी का तेल लेकर अप्लाई करें। ध्यान रखें कि तेल ज्यादा न लगे, वरना मेहंदी लगाने में भी दिक्कत आ सकती है। हल्का सा तेल लेकर उसे हाथों पर मल लें। इससे मेहंदी का रंग एकदम निखकर सामने आएगा। 
 
 

4 of 6
नींबू और चीनी - फोटो : Freeepik.com
नींबू और चीनी 

यदि नीलगिरी का तेल आपके पास नहीं है तो नींबू और चीनी के मिश्रण का इस्तेमाल करें। इसके लिए मेहंदी सूखने के बाद 1 चम्मच नींबू और 1 चम्मच चीनी मिलाकर रुई से लगाएं। ये मिश्रण मेहंदी में नमी बनाए रखता है, जिससे मेहंदी का रंग और गाढ़ा होता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
लौंग की भाप लें - फोटो : Adobe Stock
लौंग की भाप लें

मेहंदी के गाढ़े रंग के लिए आप इस नुस्खे का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले तो एक तवे पर 4–5 लौंग रखें और जब धुआं निकले, तो हाथों को थोड़ी देर उस भाप के ऊपर रखें। ध्यान रखें कि ये हाथों को तवे के एकदम पास न रखें, वरना भाप से हाथ जल सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किन चीजों से बचें - फोटो : Adobe stock
किन चीजों से बचें 
  • मेहंदी के बाद तुरंत साबुन या हैंडवॉश न लगाएं।
  •  कोई भी ब्लीच या स्क्रबिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें।
  • क्रीम, मॉइस्चराइज़र या तेल लगाने से पहले मेहंदी अच्छे से सूखने दें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें