Sun Rash Home Remedies: अगर तेज चिलचिलाती धूप में बाहर निकलने पर आपकी स्किन पर भी रैशेज, जलन या लाल दाने हो रहे हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। गर्मी के मौसम में यह एक आम समस्या है, खासकर उन लोगों के लिए जिनकी त्वचा सेंसिटिव होती है। धूप, पसीना और गर्म हवाएं मिलकर स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे खुजली, जलन और इंफ्लेमेशन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
कई बार यह इतना बढ़ जाता है कि दिनभर बेचैनी बनी रहती है। ऐसे में दवा की बजाय घरेलू उपाय आजमाना न सिर्फ सुरक्षित होता है, बल्कि काफी प्रभावशाली भी साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपके लिए कुछ ऐसे साधारण लेकिन असरदार घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं, जो स्किन को ठंडक देने के साथ-साथ रैशेज से राहत दिलाएंगे।
विज्ञापन
2 of 6
एलोवेरा जेल आएगा काम
- फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल आएगा काम
यदि आपकी स्किन पर रैशेज और लाल चकत्ते हो रहे हैं तो एलोवेरा जेल इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको ताजा एलोवेरा जेल की जरूरत पड़ेगी। यदि ताजा एलोवेरा जेल आपके पास नहीं है तो बाजार में मिलने वाला जेल इस्तेमाल करें। इसे दिन में दो से तीन बार रैशेज से प्रभावित त्वचा पर अप्लाई करें। इससे आपको राहत मिलेगी।
विज्ञापन
3 of 6
चंदन का पेस्ट करें इस्तेमाल
- फोटो : Adobe stock
चंदन का पेस्ट करें इस्तेमाल
यदि आपके पास चंदन उपलब्ध है तो आप इसके इस्तेमाल से भी स्किन रैश से राहत पा सकते हैं। इसके लिए बस पहले पेस्ट को सही से तैयार करें। पेस्ट तैयार करने के लिए चंदन पाउडर में गुलाब जल डालें और इसका पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को अपनी स्किन पर अप्लाई करें। ताकि आपको इस दिक्कत से राहत मिल सके।
4 of 6
दही लगा सकते हैं
- फोटो : freepik
दही लगा सकते हैं
अगर आपके पास दही उपलब्ध है, तो आप इसका इस्तेमाल भी बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस ताजा दही लेना है। इसमें मौजूद तत्व आपकी स्किन को काफी हदतक जलन और खुजली से राहत दिलाएंगे, जो रैश की वजह से होती है। दही लगाने के बाद तुरंत धूप में गलती से भी न निकलें, क्योंकि ये भी आपको परेशान कर सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
खीरा रगड़ें
- फोटो : Freepik
खीरा रगड़ें
इस मौसम में खीरा मिलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन अगर आपको ये मिल रहा है, तो इसका इस्तेमाल ही स्किन पर करें। इसके लिए खीरे के स्लाइस को रैशेज से प्रभावित स्किन पर लगाएं। इसको रगड़ने से आपको राहत मिलेगी और स्किन की जलन दूर होगी। खास बात ये है कि इससे किसी तरह के साइड इफेक्ट का खतरा नहीं है।
अगर आपके घर के आस-पास कहीं नीम का पेड़ लगा है तो उसका इस्तेमाल करके भी आप इस दिक्कत से राहत पा सकते हैं। इसके सबसे पहले नीम के हरे-हरे पत्ते लाकर उसे अच्छी तरह से धो लें। अब इससे पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को रैशेज से प्रभावित स्किन पर लगाएं। नीम एंटीबैक्टीरियल होती है, जिससे स्किन इंफेक्शन से बची रहती है और कई दिक्कतों में भी राहत मिलती है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।